Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

World Boxing Championships: क्वार्टर फाइनल में पहुंची मैरी कॉम, स्वीटी बाहर

नई दिल्ली: छह बार की चैंपियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने मंगलवार को कड़े मुकाबले में विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मैरी कॉम ने थाईलैंड की जटामास जितपॉन्ग के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज की। थाई मुक्केबाज ने हालांकि अनुभवी भारतीय मुक्केबाज को आसान जीत नहीं हासिल करने दी। तीसरे वरीयता प्राप्त मैरी कॉम ने शुरुआती दौर में एक बाई प्राप्त की और पहले तीन मिनट अपनी प्रतिद्वंदी को परखने में लगा दिए।

मैरीकॉम ने 51 किग्रा डिवीजन में अपने पहले विश्व पदक को लक्ष्य करते हुए दूसरे दौर में तेजी दिखाई। खासकर उनके काउंटर अटैक काफी तेज थे। मैरी 1-2 के संयोजन से अंक बटोरने की कोशिश में थी और सही जगह पंच लगाने में भी सफल हो रही थी साथ ही वह अपनी फुर्ती के कारण जितपोंग के पंचों से अच्छा बचाव भी कर रही थीं। तीसरे दौर में भी मैरी ने दाएं और बाएं जैब का अच्छा इस्तेमाल किया और जितपोंग के करीब आने पर अपरकट भी लगाए। अंतत: मैरी के हिस्से जीत आई।

अगले दौर में मैरी का सामना कोलंबिया की इंग्रीट वालेंसिया से होगा। वह पैन अमेरिका विजेता हैं और रियो ओलम्पिक-2016 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। हालांकि, भारत के लिए निराशा की खबर भी आई है। पूर्व रजत पदक विजेता स्वीटी बोरा (75 किग्रा) ने एक बढ़िया मुकाबले के बावजूद अपना प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला गंवा दिया। उन्हें वेल्स की लॉरेन प्राइस ने 3-1 से मात दे चैम्पियनशिप से बाहर का रास्ता दिखाया।

प्राइस जैसी कट्टर प्रतिद्वंद्वी के साथ, यह मैच भारतीय खिलाड़ी के लिए कभी भी आसान मैच नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपना बेस्ट खेल दिखाने का पूरा प्रयास किया। हालांकि, अंतिम विश्लेषण में, जजों ने प्राइस के पक्ष में 3-1 से फैसला सुनाया।

Story first published: Tuesday, October 8, 2019, 18:23 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+