अनोखा रिकार्ड: 20 मिनट में बिक गए इंडो-पाक मैच के सारे टिकट
नई दिल्ली। जैसे-जैसे 15 फरवरी पास आती जा रही है दिलों की धड़कने बढ़ती जा रही है। भारत-पाकिस्तान मैच के प्रति लोगों के जूनून का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस मैच के सभी टिकट 20 मिनट में बिक गए हैं। यह बात हमने नहीं कही है बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एक्जीक्यूटिव जेम्स सदरलैंड ने बतायी है, उनका दावा है कि यह मैच खेल इतिहास का सबसे ज्यादा देखा गया मुकाबला होगा।
आपको जानकर यह भी ताज्जुब होगा कि इस मैच की टिकटें 6 महीने पहले ही बिक चुकी है और इस बार इस मैच को करीब एक अरब लोग लाइव देखेंगे। जो कि अपने आप में ही एक अनोखा विश्वरिकार्ड है, साल 2011 में भी भारत-पाकिस्तान वन डे को ही सबसे ज्यादा लोगों ने देखा था। साल 2011 में भारत-पाक वनडे मोहाली में हुआ था जिसे 98.80 करोड़ दर्शकों ने देखा था।
गौरतलब है कि विश्व कप में दोनों टीमों के बीच अब तक पांच मुकाबले हुए हैं और हर बार भारत जीतने में सफल रहा है। देखते हैं कि इस बार क्या होता है?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
