मैं इस्तीफा नहीं दूंगा : ललित मोदी (लीड-1)
मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कमिश्नर ललित मोदी ने कहा कि कुछ लोग उन पर इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं, लेकिन वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
मोदी ने शनिवार को सोशल नेटवर्किं ग बेवसाइट ट्विटर पर लिखा, "लोग मुझ पर इस्तीफे का दबाव बना रहे हैं, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि ऐसा नहीं होगा। वे मुझे हटाकर तो देखें।"
मोदी ने कहा कि मीडिया तथ्यों की पड़ताल किए बिना खबरें प्रकाशित कर रहा है। यह दिखाता है कि मीडिया अपनी ताकत का कैसे दुरुपयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि सच जल्द ही सामने आएगा।
मोदी ने कहा कि पिछले चार वर्षो में उन्होंने जो कुछ किया है वह सभी के सामने है। इसे कोई झुठला नहीं सकता।
मोदी ने लिखा है, "मैं इस्तीफा देने वालों में से नहीं हूं। मुझे अपने पर भरोसा है। मैंने यह सबकुछ यूं ही नहीं हासिल कर लिया है। जैसा कि कोई भी कुछ भी कह रहा है।"
इन तमाम कवायदों के बीच मोदी ने कहा है कि रविवार को आईपीएल के फाइनल मैच के पहले वह आईपीएल के बारे में पूरा विवरण सामने रख देंगे।
मोदी ने लिखा है, "समापन समारोह में रविवार को ए.आर.रहमान को देखिए। लता मंगेशकर जीवंत प्रस्तुति के जरिए हम सभी का मान बढ़ाएंगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications