Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत बनाम अफ्रिका: क्रिकेट के कुंभ में कृपाण पर पाबंदी

मेलबर्न। आज भारत और दक्षिण अफ्रिका के बीच में रोचक मुकाबला जारी है, इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम खचा-खच भरा हुआ है। लेकिन आज मैच देखने वालों अमृतधारी सिख शामिल नहीं हो पाये हैं क्योंकि उन्हें अगर मैच देखना है तो उन्हें स्टेडियम में धार्मिक कृपाण को उतार कर आना था मालूम हो कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया है।

आपको बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया हाई अलर्ट पर है इसलिए मैदान में दर्शकों के लिए जिन चीजों पर पाबंदी लगाई गई है उसमें कृपाण भी आती है। जिसके कारण आज अमृतधारी सिख थोड़े से निराश और नाराज भी है।

क्रिकेट के कुंभ में कृपाण पर पाबंदी

गौरतलब है कि सिख समुदाय इस बात से काफी नाराज चल रहा है लेकिन आईसीसी ने कहा है कि सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है इसलिए सिख खुद ही डिसाइड करें कि उन्हें मैच देखना है या कृपाण चुनना है। फिलहाल तो इनमें आधे लोगों ने टीवी पर ही मैच देखने का फैसला कर लिया है। मालूम हो कि आईसीसी ने कांच की बोतल, केन्स, मेटल कंटेनर, हथियार और चाकू लेकर मैदान में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया है और कृपाण चाकू की श्रेणी में आती है इसलिए आईसीसी ने सिख समुदाय से अपील की है।

सुरक्षा कारणों से कृपाण पर पाबंदी

आपको बता दें कि आज भारत-साउथ अफ्रिका का मैच चल रहा है, भारत टास जीतकर बैटिंग कर रहा है और इस समय वो भारी स्कोर की ओर बढ़ रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+