Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिरकार फ्लेचर किनारे, बीसीसीआई ने रवि शास्‍त्री को सौंपा जिम्‍मा!

लंदन। इंग्‍लैंड के हाथों 3-1 से करारी हार मिलने के बाद लगता है बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया यानी बीसीसीआई की आंखे खुल गई हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को पूर्व भारतीय कप्‍तान रवि शास्‍त्री को टीम इंडिया का नया डायरेक्‍र नियुक्‍त कर उन्‍हें इंग्‍लैंड भेजने का फैसला किया है।

शास्‍त्री को इंग्‍लैंड में होने वाली वनडे सिरिज के लिए टीम इंडिया और कोच फ्लेचर की मदद के लिए भेजा जा रहा है। शास्‍त्री के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर को भी सपोर्टिंग स्‍टाफ के तौर पर इंग्‍लैंड भेजा जाएगा।

टीम के गाइड बने रवि शास्‍त्री

माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने फैसला किया है कि अब वह विदेशी दौरों पर भारतीय टीम को गाइड करने के लिए रवि शास्‍त्री की मदद लेगी। फिलहाल फ्लेचर बतौर कोच अपनी जिम्‍मेदारी निभाते रहेंगे जबकि शास्‍त्री भारतीय टीम से जुड़े हर पहलू पर अपनी नजर रख उन्‍हें सुधारने की दिशा में काम करेंगे। भारत और इंग्‍लैंड के बीच पहला वनडे मैच 25 अगस्‍त को ब्रिस्‍टॉल में खेला जाना है।

बीसीसीआई को आई समझ

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया में फिर से जोश भरने के मकसद से बीसीसीआई ने फैसला किया है कि वह टीम के बालिंग कोच जो डॉवज और फील्डिंग कोच ट्रेवर पेन को वनडे सिरिज से ब्रेक देने की तैयारी कर चुकी है। बीसीसीआई ने संजय बांगर, जो कि टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी रह चुके हैं, और भारत के तेज गेंदबाज भारत अरुन को टीम के सहायक कोच के तौर पर नियुक्‍त कर इंग्‍लैंड भेजने का फैसला किया है।

इसके अलावा आर श्रीधर भी वनडे सिरिज के दौरान टीम के फील्डिंग कोच के तौर पर टीम को ज्‍वॉइन करेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+