Philip Hughes की बरसी पर वार्नर ने किया कुछ ऐसा, छलक उठीं सबकी आंखें...

नई दिल्ली। आज का दिन केवल ऑस्ट्रेलिया के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के लिए काफी दुख भरा दिन है क्योंकि आज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर प्लिप ह्यूज की तीसरी बरसी है, फ्लिप खेल का वो सितारा था, जो कि असमय मौत का शिकार हो गया। वो भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें और उनका खेल आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है, उनकी पुण्यितिथि पर आज उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें याद किया, जहां एक तरफ एशेज के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैदान पर काला बैंड बांध कर आए थे, वहीं डेविड वार्नर ने भी 63 रन के स्कोर पर रुक कर पहले आसमान की तरफ देखा और अपने साथी को याद किया, वार्नर को देखकर वहा खड़े खिलाड़ी और दर्शक भी भावुक हो गए। आपको बता दें कि 25 वर्षीय ह्यूज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 25 नवंबर को हुए शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान बाउंसर गेंद लगने से घायल हो गए थे, जिसके कारण 27 नवंबर को वो दुनिया छोड़ गए थे। ह्यूज को बचाने के लिए आपात सर्जरी भी की गई थी, लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका था।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 26 शतक

ह्यूज ने 26 टेस्ट और 25 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया था। टेस्ट मैचों में उन्होंने तीन जबकि एकदिवसीय में दो शतक लगाए थे । अपने पहले मैच में ही उन्होंने शतक लगाया था। न्यू साउथ वेल्स के अग्रणी रन स्कोरर ह्यूज के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 26 शतक हैं। साल 2009 में फिलिप ने अपने करियर की शुरूआत की थी। इंटरनेशनल टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 160 और वनडे इंटरनेशनल में उनका सर्वाधिक स्कोर 138 था।

Story first published: Tuesday, November 28, 2017, 14:53 [IST]
Other articles published on Nov 28, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+