काश ह्यूज ने पहना होता 2014 वर्जन वाला हेलमेट!
सिडनी। आज पूरा क्रिकेट जगत स्तब्ध है वजह है जाबांज खिलाड़ी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की मैदान पर चोट लगने से मौत। जहां पूरा क्रिकेट जगत ह्यूज के इस तरह से चले जाने से गमगीन है वहीं दूसरी तरफ एक सवाल भी अब लोगों के जेहन में गूंज रहा है कि क्रिकेट के मैदान के हीरो, जिनके एक चौका-छक्का लोगों का दो किलो खून बढ़ा देते हैं, क्या वो सुरक्षित हैं?
फिलिप की मौत के बाद लोगों का ध्यान अब क्रिकेटरों के हेलमेट की ओर जाने लगा है। फिलिप ह्यूज का हेलमेट बनाने वाली कंपनी मासूरी का कहना है कि फिलिप ने साल 2013 वर्जन वाला हेलमेट पहना था काश कि अगर साल 2014 वर्जन वाला हेलमेट पहने होते तो वो ना होता जो अब हो गया। साल 2013 वर्जन वाले हेलमेट में सिर से कान के पास वाला हिस्सा ग्रिल के जरिये कवर नहीं होता जबकि साल 2014 वर्जन वाले हैलमेट से कान के पास वाला हिस्सा भी ग्रिल के जरिए कवर होता है।
फिलिप ह्यूज: 27 नवंबर को मौत, 30 को था जन्मदिन
हालांकि हेलमेट बनाने वाली कंपनी मसूरी का कहना है कि ह्यूज ने जो हेलमेट पहना हुआ था उसकी हम गहन से जांच करेंगे और यह जानने की कोशिश करेंगे कि ऐसा क्या हुआ जिसके कारण हेलमेट पहनने के बाद भी फिलिप चोटिल हो गये। मसूरी ने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि हम ऐसे हेलमेट अब बाजार में ले कर आयेंगे जो गर्दन को भी पूरी तरह कवर करेंगे।
काश फिलिप ह्यूज ने पहना होता 2014 वर्जन वाला हेलमेट!
जिस तरह से क्रिकेट खेली जा रही है उस हिसाब से क्रिकेटरों की सुरक्षा भी एक बड़ा और चिंताजनक विषय हैं ऐसे में फिलिप की मौत ने क्रिकेटरों की सुरक्षा के प्रति और चिंता पैदा कर दी है। उम्मीद है कि इस परेशानी से हमें जल्दी निजात मिल जायेगा।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/te-OtPtdi8A?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
