सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत क्रिकेटर फिलिप ह्यूज का अंतिम संस्कार बुधवार को न्यू साउथवेल्स स्थित उनके शहर मैक्सविले में किया गया। इस मौके पर आस्ट्रेलिया क्रिेकेट के तमाम दिग्गज व हजारों की संख्या में क्रिकेट फैन शामिल हुए। ह्यूज के अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण चैनल नाइन नेटवर्क पर किया गया।
अंतिम संस्कार के ठीक पहले आयोजित एक शोक सभा में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि फिलिप ह्यज के रूप में ऑस्ट्रेलिया ने एक जेम यानी रत्न खो दिया। वो मेरे छोटे भाई जैसा था। यह कहते हुए क्लार्क रो पड़े।
अंतिम संस्कार में ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व खिलाड़ी और साथ ही साथ भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और भारतीय टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री, कोच डंकन फ्लेचर और टीम मैनेजर अरशद आयूब भी मौजूद रहेंगे। भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे अंतिम संस्कार शुरु हुआ। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान माइकल क्लार्क और बल्लेबाज एरॉन फिंच अपने दिवंगत साथी खिलाड़ी फिलिप ह्यूज की शवयात्रा में अर्थी को दिया।
ह्यूज ने 26 टेस्ट और 25 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैंच खेले थे
मालूम हो कि 25 वर्षीय ह्यूज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 25 नवंबर को हुए शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान बाउंसर गेंद लगने से घायल हो गए थे, जिसके कारण 27 नवंबर को उनका निधन हो गया था।
फिलिप ह्यूज: 27 नवंबर को मौत, 30 को था जन्मदिन
ह्यूज की अंतिम यात्रा के आयोजकों ने बताया कि अंतिम संस्कार जिस हॉल में होगा उसका 80 फीसदी हिस्सा स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित है। ह्यूज के प्रबंधक जेम्स हेंडरसन ने कहा, "इस इलाके का हर नागरिक ह्यूज को अंतिम विदाई देने आएगा। ह्यूज का परिवार भी यही चाहता है। इसके अलावा रेडियो और टेलीविजन प्रसारण द्वारा आस्ट्रेलिआ का हर नागरिक ह्यूज की अंतिम यात्रा में शरीक होगा।"
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/WMKuT1gRHTI?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>