नई दिल्ली। दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ पुणे सुपर जायंट्स के मैच के दौरान कुछ ऐसा घटा जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गयी। आरपीएस के बल्लेबाज जॉर्ज बेली नाथन क्विल्टरनाइल की गेंद को खेलने से चूके तो वह सीधे हेलमेट से जा टकरायी औऱ हेलमेट नीचे गिर गया।
नाथन की बाउंसर को समझने में बेली की जरा सी चूक ने उनके हेलमेट को जमीन पर गिरा दिया। बेली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये थे, जब उन्होंने नाथन की बाउंसर को पुल करने की कोशिश की तो गेंद हेलमेट के ग्रिल से टकराइ, गेंद इतनी तेज थी कि हेलमेट स्टंप के पीछे जाकर गिर गया।
जिस वक्त गेंद बेली को लगी तो नाथन औऱ अन्य खिलाड़ी उनके पास पहुंचे कि कहीं बेली घायल तो नहीं हो गये हैं। यह हादसा सातवें ओवर में हुआ था। इस मैच में धोनी की पुणे टीम को डवर्क लुईस नियम के जरिए 19 रन से जीत मिली।
मैच के बाद बेली ने कहा कि वह खुश हैं कि वह आधुनिक हेलमेट पहने हुए थे। उन्होंने कहा कि जो लोग टीवी पर मैच देख रहे थे उन्हें बेहतर दिखा होगा कि क्या हुआ था। मुझे ऐसा महसूस हुआ था कि मेरा चेहरा ट्रक से टकरा गया जो कि काफी तेज था।
बेली ने कहा कि दिल्ली टीम के कुछ खिलाड़ी इस बात से निराश थे कि हेलमेट स्ंटपं पर क्यों नहीं लगा। कई खिलाड़ी यह देखने भी मेरे पास आय़े कि मुझे चोट तो नहीं लगी। ऑस्ट्रेलिया के फिल ह्यूज की मृत्यु के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा काफी अहम हो गयी है।
OUCH! A rapid Coulter-Nile bouncer sends George Bailey's helmet flying in #IPL2016 https://t.co/ph9pho4HVm pic.twitter.com/TAUWHkkUfk
— ABC Grandstand (@abcgrandstand) 18 May 2016