पाक को हराकर भारत ने जीता कबड्डी विश्वकप
लुधियाना। जहां क्रिकेट में भारत अपनी ही धरती पर हार कर खेल प्रेमियों को बार-बार निराश कर रहा है वहीं दूसरी ओर भारत के कबड्डी नौनिहालों ने भारत का सीना फक्र से चौड़ा कर दिया है। शनिवार को भारत की पुरूष कबड्डी टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हरा कर लगातार तीसरी बार विश्वकप पर कब्जा कर लिया। भारत के शानदार खेल की बदौलत शुरू से ही भारत, पाकिस्तान पर हावी रहा जिसके कि मैच एक तरफा हो गया था, पहले हॉफ में ही भारतीय टीम 34-9 से बढ़त बना ली थीं।
पूरे मैच में भारत ने दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में भारतीय टीम 34-9 से बढ़त बनाए थी। इस विश्वकप प्रतियोगिता में पाकिस्तान को दूसरा और कनाडा को तीसरा स्थान मिला। विश्वकप जीतने वाले भारतीय टीम के कैप्टन सुखबीर सिंह सरावा को पूरी टीम के साथ 2 करोड़ रुपए का इनाम और ट्राफी प्रदान की। विश्वकप की ट्राफी कैप्टन को मुख्यमंत्री बादल ने प्रदान की। बादल ने कहा कि भारतीय टीम को वो इस जीत के लिए तहेदिल से बधाई देते हैं। उनकी मेहनत की वजह से आज भारत का नाम रौशन हो गया है।
इस फाइनल मैच में रंगारंग क्रार्यक्रम भी प्रस्तुत हुए थे। खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने स्टेज शो से जहां लोगो का मन मोह लिया वहीं गायक सुखविंदर सिंह के मधुर गीतों पर पूरा स्टेडियम झूम उठा। कबड्डी का फाइनल देखने के लिए लाखों की संख्या में भारतीय मौजूद थे। जिन्होंने गर्मजोशी से भारतीय टीम की हौसला अफजाई की और विश्वकप जीतने के बाद टीम का तालियों से स्वागत किया। भारतीय टीम को वनइंडिया परिवार भी ढेरो बधाईयां देता है।- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
