फिर से नंबर 1 पर पहुंचना कठिन: नडाल
मानाकोर (मालोरका, स्पेन)। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल अभ्यास के लिए कोर्ट पर लौट आए हैं। घुटने में चोट के कारण नडाल जून में आयोजित साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में नहीं खेल सके थे। रैकेट थामने से पहले मीडिया से बातचीत में नडाल ने कहा कि विश्व रैंकिंग में फिर से नंबर-1 पर पहुंचना काफी कठिन होगा।
नडाल ने कहा, "अपने हाथ में रैकेट लेकर कोर्ट पर वापसी करके मैं खुश हूं।" नडाल ने सोमवार को अपने कोच और चाचा टोनी नडाल के साथ घंटों अभ्यास किया। इसी चोट के कारण नडाल पेरिस में आयोजित फ्रेंच ओपन में आशातीत प्रदर्शन नहीं कर सके थे। वह फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में हारकर बाहर हो गए थे।
दो प्रमुख प्रतियोगिताओं में चूके
दो प्रमुख प्रतियोगिताओं में खिताब नहीं जीत पाने के कारण नडाल को सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। दूसरी ओर, फेडरर ने दोनों खिताब अपने नाम कर एक साल के भीतर नडाल को शीर्ष की कुर्सी से बेदखल कर दिया। नडाल ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह अगले महीने खेले जाने वाले मांट्रियल मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के साथ कोर्ट पर वापसी करेंगे। नडाल ने पिछले साल यह खिताब जीता था।
बकौल नडाल, "मैं मांट्रियल मास्र्ट्स के साथ वापसी के लिए तैयार हूं। मेरे टखने की चोट अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है। आशा करता हूं कि मैं जल्द ही पहले जैसी लय प्राप्त कर लूंगा।" नडाल ने कहा है कि वह 10 अगस्त से खेले जाने वाले मांट्रियल मास्र्ट्स के लिए अपने गृह नगर मालोरका में ही चिकित्सकों की देखरेख में अभ्यास करते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications