देखें आईपीएल ओपनिंग सेरोमनी की दिल चुराने वाली तस्वीरें
कोलकाता। मंगलवार रात को आईपीएल 8 का जोरदार आगाज हुआ। सैफ अली खान की मेजबानी, अनुष्का शर्मा, रितिक रोशन, शाहिद कपूर और फरहान अख्तर के जोरदार स्टेज परफार्मेंस ने इस जश्न में चार चांद लगा दिये। लगभग तीस हजार दर्शकों की मौजूदगी ने इस ओपनिंग को ग्रैंड बना दिया।
Pics: मंद-मंद मुस्कुराते हुए अनुष्का का डांस देख रहे थे विराट
यहां मंगलवार को साल्ट लेक स्टेडियम उद्घाटन समारोह में प्रीतम ने भी लाइव प्रस्तुति भी दी। इस दौरान लंदन निवासी भारतवंशी गायक ऐश किंग (आशुतोष गांगुली) भी उनका साथ दिया। ऐश किंग ने इस बारे में एक ट्वीट किया, "हैलो कोलकाता। मैं लौट आया हूं। मुझे अपनी लाइव आईपीएल प्रस्तुति का हिस्सा बनाने के लिए प्रीतम का शुक्रिया। "
सिद्धू ने विराट-अनुष्का की तुलना पटौदी-शर्मिला से की
इस ग्रैंड ओपनिंग में फिल्मी सितारों के अलावा क्रिकेट के दिग्गज जैसे सौरभ गांगुली, जगमोहन डालमिया और राजीनीति के कई पुरोधा शामिल हुए।
आईपीएल सेरोमनी में सैफ ने क्रिकेटर ना बनने का खोला राज
आईये आपको दिखाते हैं आईपीएल 8 ओपनिंग सेरोमनी की दिलकश तस्वीरें...

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने बाइक पर बैठकर स्टेज पर एंट्री मारी।

शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने अपनी हिंदी फिल्मों के गानों पर जमकर धमाल मचाया।

सौरव गांगुली
ओपनिंग सेरोमनी का लुत्फ उठाते महान क्रिकेटर सौरव गांगुली।

आईपीएल टीमों के कैप्टन
आईपीएल ट्राफी के साथ सारी टीमों के कैप्टन। फाइनल 24 मई को खेला जायेगा।

मस्ती में चूर फैंस
ओपनिंग नाइट का मजा लेते फैंस।

खूबसूरत नजारा
पटाखों के साथ हुआ ओपनिंग सेरोमनी का आगाज।

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर बिल्कुल रॉक आन भूमिका में।

रितिक रोशन
रितिक रोशन ने सबसे अंत में परफार्म किया लेकिन यकीन मानिये उन्होंने सबका दिल चुरा लिया।

कलाकारों ने पेश किया पारंपरिक नृत्य
बंगाली कलाकारों ने भी ओपनिंग सेरोमनी में नृत्य पेश किया।

अनुष्का शर्मा
अपनी फिल्मों के गाने पर थिरकती हुंईं बॉलीवुड गर्ल अनुष्का शर्मा।

प्रीतम-रितिक-फरहान-अनुष्का
कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकार एक साथ मंच पर आये।

अनुष्का शर्मा
अपनी फिल्मों के गाने पर थिरकती हुंईं बॉलीवुड गर्ल अनुष्का शर्मा।

अनुष्का-रितिक
कार्यक्रम के अंत में एक-दूसरे से गले मिलते अनुष्का-रितिक।

रितिक रोशन
रितिक रोशन के डांस को देखकर हर कोई पागल ही हो गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications