धोनी को मिलेगा खेल रत्न सम्मान
भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को खेल रत्न सम्मान के लिए चुना गया है. सचिन के बाद खेल रत्न पाने वाले वे दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी होंगे.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस सम्मान के लिए धोनी को नामांकित किया था.
समाचार एजेंसियों के मुताबिक अवॉर्ड के लिए नामांकित लोगों पर चर्चा करने के लिए मिल्खा सिंह की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की समिति ने दिल्ली में बैठक की और इस नतीजे पर पहुँची कि खेल रत्न महेंद्र सिंह धोनी को दिया जाए.
हालांकि कहा जा रहा है कि आधिकारिक घोषणा 20 अगस्त के बाद होगी.
बीसीसीआई अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने धोनी को खेल रत्न दिए जाने का स्वागत किया है.
पीटीआई के मुताबिक उन्होंने कहा, "दो मौकों पर हम चूक गए थे. एक बार राहुल द्रविडड को खेल रत्न नहीं मिला था और दूसरी बार युवराज को अर्जुन अवॉर्ड नहीं दिया गया. द्रविड़ अच्छी फ़ॉर्म में थे, हमने लगातार 16 मैच जीते थे,टीम अच्छा खेल रही थी फिर भी द्रविड़ को पुरस्कार नहीं मिला था. लेकिन हम खुश हैं कि धोनी को पुरस्कार मिला है."
धोनी का धमाल
अब तक के आँकड़े वनडे मैच-3600 रन टेस्ट मैच-1418 रन सर्वाधिक वनडे स्कोर-183*
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के तहत भारत ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ सिरीज़ जीती और पिछले साल दक्षिण अफ़्रीका में ट्वेन्टी-20 भी भारत को मिला.
सचिन तेंदुलकर के बाद खेल रत्न सम्मान पाने वाले धोनी दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी हैं. सचिन को 1997-98 में ये अवॉर्ड मिला था.
खेल रत्न अवॉर्ड समेत अर्जुन और द्रोणाचार्य सम्मान राष्ट्रपति भवन में अगस्त 29 को दिए जाएँगे.
धोनी पहले भारतीय ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान बनें और फिर पिछले साल सितंबर में उन्हें वनडे टीम का कप्तान बना दिया गया.
राहुल द्रविड़ ने टीम की कप्तानी से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी जिसके बाद धोनी को चुना गया.
अपनी धमाकेदार बल्लेबाज़ी और अलग अंदाज़ के लिए मशहूर धोनी की भारतीय क्रिकेट में एंट्री भी धमाकेदार रही थी.
धोनी भारतीय टीम में विकेटकीपर के रुप में शामिल हुए थे और अब उनकी गिनती बेहतरीन बल्लेबाज़ों में होती है.
टीम में माही के नाम से पुकारे जाने वाले धोनी अब तक 115 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 48 की औसत से 3600 रन बनाए हैं. इन मैचों में धोनी का सर्वाधिक स्कोर 183 नाबाद रनों का है. जबकि 29 टेस्ट मैचों में उन्होंने 47 की औसत से 1418 रन बनाए हैं.
इस समय श्रीलंका में चल रही टेस्ट सिरीज़ में धोनी हिस्सा नहीं ले रहे हैं. धोनी ने कहा था कि उन्हें आराम की ज़रूरत है. वे आगामी वनडे सिरीज़ में खेलेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications