Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जीता रोजर्स कप, केई निशिकोरी को हराया

टेनिस जगत में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रोजर्स कप एटीपी टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। 29 वर्षीय सर्बियाई मूल के इस प्लेयर ने जापान के केई निशिकोरी को फाइनल में मात दी। आपको बता दें कि नोवाक के नाम यह 66वां खिताब है जबकि चौथा रोजर्स कप खिताब है।

डेढ़ घंटे से भी कम से टूटा दम

इस मैच की खास बात यह रही कि नोवाक जोकोविच के सामने केई की एक भी नहीं चली। केई को एशिया का टॉप टेनिस प्लेयर माना जाता है और उन्हें नोवाक ने 90 मिनट यानी डेढ़ घंटे से भी कम वक्त में 6-3, 7-5 से धूल चटा दी। इस सत्र में जोकोविच के नाम यह 7वां खिताब है।

हार के बाद चखा जीत का स्वाद

कहा जाता ​है कि आदमी जब तक गिरता नहीं है तब तक उठना नहीं सीखता। दरअसल, कुछ ऐसा ही नोवाक जोकोविच के साथ भी है। आपको बता दें कि पिछले महीने नोवाक को सैम क्यूरी के हाथों विंम्बलडन में हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद नोवाक पहली बार अपने परिचित अंदाज़ में दिखे।

ओलंपिक में 120 साल बाद रिफ्यूजी एथलीट्स की टीम

इससे पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भी उन्होंने गेल मोनफिस को हराया था। फ्रेंच ओपन और आॅस्ट्रेलियन ओपन समेत नोवाक जोकोविच ने कुल 12 ग्रैंडस्लैम जीते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+