'सचिन को संसद में सम्मानित करें'

By Staff
नई दिल्ली, 21 अक्‍तूबर: अंतर्राष्‍ट्रीय टेस्‍ट मैचों में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुल्‍कर को अब संसद में सम्‍मानित करने की मांग उठी है। शिवसेना ने यह मांग की है।

शिवसेना के मोहन रावले ने सोमवार को लोकसभा में कहा, कि जिस प्रकार पूर्व कप्तान कपिल देव और प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को आमंत्रित कर संसद के केंद्रीय कक्ष में सम्मानित किया गया था, ठीक उसी तर्ज पर सचिन को भी सम्मानित किया जाना चाहिए।

रावले की इस मांग पर लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने कहा, कि इस बारे में फैसला सरकार को लेना है।

इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी द्वारा ओलंपिक इतिहास के किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा, मुक्के बाजी में कांस्य दिलाने वाले विजेन्दर कुमार, कुश्ती में कांस्य दिलाने वाले सुशील कुमार, टेस्ट मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर और टेस्ट मैचों में ही 7000 रन बनाने पर सौरव गांगुली को बधाई दी।

Story first published: Tuesday, October 21, 2008, 14:22 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+