मस्कट, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। ओलंपिक मशाल मंगलवार को मस्कट से पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के लिए रवाना हुई।
मस्कट के 'कुराम नेचुरल पार्क' में सोमवार शाम एक बड़े समारोह में ओलंपिक मशाल दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में लगभग दस हजार लोग पहुंचे थे। ओमान के ओलंपिक समिति के अध्यक्ष हबीब अब्दुलनाबी माक्की ने सबसे अंत में ओलंपिक मशाल को थामा।
कार्यक्रम में मस्कट के गवर्नर सईद अल मुतासिम बिन हामुद अल बाउसेदी ने कहा कि ओलंपिक मशाल दौड़ का आयोजन चीन और ओमान के बीच संबंध को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि बीजिंग ओलंपिक आयोजन सफल होगा।" अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक परिषद (आईओसी) के अध्यक्ष जैक्स रोग्गे के लिखित भाषण को कार्यक्रम में पढ़कर सुनाया गया।
विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए सोमवार शाम 'कुराम नेचुरल पार्क' पहुंचा। मशाल थामने वालों में अधिकतर ओमान के शाही परिवार के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी थे।
समाचार एजेंसी जिनहुआ के अनुसार ओलंपिक मशाल सोमवार की सुबह मस्कट पहुंची थी। यहां से मशाल इस्लामाबाद पहुंचेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।