दीपा-ललिता के लिए सहवाग ने की पीएम मोदी से खास गुजारिश
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक में भले ही जिमनास्ट दीपा करमाकर और धाविका ललिता बाबर को कोई मेडल नहीं मिला लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इन दोनों महिलाओं ने देश को गौरवान्वित किया है। इसलिए टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पीएम नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु से आग्रह किया है कि वो दीपा और ललिता दोनों को सम्मानित करें।
'मुल्तान के सुल्तान' के नाम से फेमस सहवाग ने दीपा और ललिता के लिए अपने ट्विटर अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुरेश प्रभु के नाम एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने दोनों ही लोगों से मांग की है कि उन्हें दीपा और ललिता दोनों के नाम पर देश में ट्रेन या प्लेन चलाना चाहिए। भले ही ये कुछ वक्त के लिए ही हो।
सहवाग ने ट्वीट किया है कि.. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सुरेश प्रभु जीत से आग्रह करता हूं कि वे दीपा करमाकर और ललिता बाबर को सम्मानित करें।
ये खिलाड़ी रियो में पदक नहीं जीत सके लेकिन इन्होंने अपनी कोशिश से सवा सौ करोड़ की आबादी वाले भारत देश के हर इंसान का दिल जीता है। दोनों ने जो किया है, वो लाजवाब है और जिसकी तुलना किसी भी चीज से नहीं की जा सकती है। अगर दोनों को सम्मानित किया जाता है तो इससे हमारे देश के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
Reqst to Hon'ble @narendramodi ji & @sureshprabhu ji 2consider d following in honour of #DipaKarmakar & #LalitaBabar pic.twitter.com/uEUfNrFHCE
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 15 August 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
