क्या कोहली है लिटिल मास्टर से बेहतर? दोनों में 5 बड़ी समानतायें

नई दिल्ली। जिस तरह से टी-20 विश्वकप में टीम इंडिया के लिए अहम कड़ी साबित होने वाले विराट कोहली की महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से तुलना होने लगी है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने तो विराट कोहली को सचिन से भी बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से बेहतर हैं।

बोले टर्बिनेटर..विराट कोहली बन सकते हैं दूसरे सचिन तेंदुलकर

हालांकि दोनों की एक दूसरे से तुलना करना बिल्कुल ही गलत होगा। सचिन-कोहली के बीच कुछ समानतायें तो हो सकती हैं लेकिन दोनों की एक दूसरे से तुलना करना थोड़ा नाइंसाफी है। आइये डालते हैं दोनों की समानताओं पर एक नजर

दोनों ने बहुत ही कम उम्र में टीम इंडिया के लिए खेला

दोनों ने बहुत ही कम उम्र में टीम इंडिया के लिए खेला

सचिन ने अपना अंतर्राष्ट्रीय कैरियर 16 वर्ष की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ शुरु किया था। वहीं कोहली ने 19 वर्ष की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के लिए खेलना शुरु कर दिया था।

दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं बेहतर

दोनों ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं बेहतर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में कोहली का औसत 61 जबकि वनडे में 55.66 फीसदी है। वहीं सचिन का टेस्ट में कंगारुओं के खिलाफ औसत 55 और वनडे में 45 के करीब है।

दोनों ही टीम की रीढ़ रहे हैं

दोनों ही टीम की रीढ़ रहे हैं

सचिन लंबे समय तक टीम इंडिया की रीढ़ रहे हैं, वहीं विराट कोहली भी टीम की जीत के अहम हीरो साबित होते रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों को होती है दिक्कत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों को होती है दिक्कत

अन्य टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने वाले दोनों खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। सचिन का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे औसत 36 जबकि कोहली का 39.68 है। हालांकि कोहली आगे के अपने कैरियर में इसे सुधार सकते हैं।

दोनों ही ही चौथे नंबर पर बेहतर

दोनों ही ही चौथे नंबर पर बेहतर

सचिन ने कैरियर में काफी लंबे समय तक टेस्ट मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की है। वहीं विराट कोहली को भी टेस्ट में चौथा नंबर पसंद है। इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 13000 रन बनाये हैं जबकि कोहली ने 46 के औसत से इस नंबर पर 1630 रन बनाये हैं।

Story first published: Wednesday, March 30, 2016, 7:12 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+