तस्वीरें- टीम इंडिया ने जयपुर में की रिकार्डों की बारिश
जयपुर। कल जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टीम इंडिया के धुरंधरों ने अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिया। विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतक से भारत ने एक असंभव से दिखने वाले लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत के इस यादगार रन चेज़ ने कई रिकॉर्ड बना डाले। आस्ट्रेलिया से मिले 360 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने एक विकेट पर 39 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। यह विश्व की किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा कर दर्ज की गई दूसरी सबसे बड़ी जीत है।
इससे पहले टीम इंडिया ने 18 मार्च 2012 को मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ 329 रनों के सबसे बड़े लक्ष्य को दो विकेट पर 330 रन बनाकर सफलतापूर्वक हासिल किया था। विश्व क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम द्वारा हासिल किया गया यह दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य भी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 438 रन बनाकर 12 मार्च, 2006 को आस्ट्रेलिया से मिले 434 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।
इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय में दूसरी पारी में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। दूसरी पारी में 438 रन बनाने वाला दक्षिण अफ्रीका और 411 रन बनाने वाला श्रीलंका ही इस मायने में भारत से आगे है। इसमें भी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 411 रन भारत से मिले 414 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया गया था। शानदार ढंग से बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (95) जब 176 के कुल योग पर पवेलियन लौटे, उस समय भी भारत को 7.5 से अधिक के औसत से 184 रन और बनाने थे।
देखें भारत आस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मैच की तस्वीरें-

भारत ने किया रिकॉर्ड 360 रनों का पीछा
दूसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली (नाबाद 100) ने लेकिन मात्र 52 गेंदों में शतक लगाकर सारी आशंकाओं को निर्मूल साबित कर दिया। कोहली का यह शतक किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा अब तक लगाया गया सबसे तेज शतक था और दुनिया का सातवां सबसे तेज शतक था।

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने नाबाद 141 रनों की पारी खेली। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी पारी है।

शिखर ने बनाये 95 रन
टीम इंडिया की जीत की आधारशिला शिखर धवन और रोहित शर्मा ने मिलकर रखी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रन जोड़े।

विराट की तेज पारी
विराट कोहली ने भारत की तरफ से आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होने 52 गेंदों में 100 रन बनाये।

विराट कोहली
यह विराट कोहली का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 16वां शतक है।

जॉर्ज बैली
आस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्ज बैली ने 50 गेंदों में 92 रन बनाये।

शेन वाटसन
शेन वाटसन ने आस्ट्रेलिया की तरफ से अर्द्धशतक लगाकर टीम को एक मजबूत शुरूआत दी।

फिलिप ह्यूज ने भी अर्द्धशतक ठोंका
आस्ट्रेलिया की तरफ से पांच बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक लगाया।

आरोन फिंच
आरोन फिंच ने 50 रन बनाकर फिर से टीम को एक तेज शुरूआत दी।

फिलिप ह्यूज
फिलिप ह्यूज ने 103 गेंदों में 83 रनों की पारी खेली।

सुरेश रैना
भारत के शानदार फील्डर सुरेश रैना ने फिंच को शानदार थ्रो पर आउट कर दिया।

जॉर्ज बैली
अर्द्धशतक लगाने के बाद जॉर्ज बैली।

युवराज सिंह
बॉलिंग के दौरान एक्शन में युवराज सिंह।

फिलिप ह्यूज
पुल शॉट खेलते फिलिप ह्यूज।

आरोन फिंच
पुल शॉट खेलते आरोन फिंच।

शेन वाटसन।
शॉट खेलते वाटसन।

शेन वाटसन और शिखर धवन
स्कोर का पीछा करते हुए भारत और आस्ट्रेलिया के खिलाडि़यों के बीच गर्मागर्मी भी देखी गई।

शिखर धवन
अर्द्धशतक लगाने के बाद शिखर धवन।

शिखर धवन
शिखर धवन ने 95 रन बनाये। वह निराश थे, शतक नहीं लगा सके।

पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी
शिखर धवन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी की।

रोहित शर्मा
लंबी पारी के दौरान क्रैम्प का सामना करते रोहित शर्मा।

विराट कोहली
जीत के बाद जश्न मनाते विराट कोहली।

शॉट खेलते रोहित शर्मा
अपनी शतकीय पारी के दौरान शॉट खेलते रोहित शर्मा।

रोहित शर्मा
रेाहित की पारी ने टीम की जीत की आधारशिला रखी।

टीम इंडिया
जीत के बाद जश्न मनाते टीम इंडिया के खिलाड़ी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications