For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तस्‍वीरों में देखें- टीम इंडिया ने कैसे दोहराया इतिहास

नागपुर। एकदिवसीय क्रिकेट में तीन सौ से अधिक के लक्ष्‍य का पीछा करना कभी आसान नहीं होता लेकिन टीम इंडिया ने आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ जारी वर्तमान सीरीज में दो बार 350 से अधिक के लक्ष्‍य का पीछा किया और इतिहास दोहराया। इन दोनों ही मौकों पर कुछ बातें एक जैसी थी। जैसे टीम इंडिया के दो बल्‍लेबाजों ने शतक लगाया और हर बार दो में से किसी एक ओपनर ने शतक तो दूसरे ने अर्द्धशतक लगाया।

जयपुर में 360 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए शिखर धवन ने 96 और रोहित शर्मा ने 143 रन बनाये जबकि नागपुर में रोहित ने 79 और शिखर ने 100 रन बनाये। दोनों ही मौकों पर भारतीय गेंदबाजों की बुरी तरह से पिटाई हुई वहीं आस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजी भी नाकाम रही। विराट कोहली ने जयपुर और नागपुर में एक जैसी और धुंआधार पारी खेली।

टीम के कप्‍तान धोनी ने मैच के बाद टीम के बल्‍लेबाजों की तारीफ की और गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत बताई।

देखें तस्‍वीरें कैसे टीम इंडिया ने जयपुर के बाद नागपुर में इतिहास को दोहराया-

विराट ने लगाया शतक

विराट ने लगाया शतक

जयपुर की तरह नागपुर में विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिला दी।

जश्‍न का खास अंदाज

जश्‍न का खास अंदाज

विराट ने शतक लगाने के बाद बल्‍ले को चूमकर खुशी का इजहार किया।

आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ

आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ

विराट का आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज का यह दूसरा शतक था। उन्‍होने 115 रनों की शानदार पारी खेली।

शिखर ने बनाये 100 रन

शिखर ने बनाये 100 रन

शिखर धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को अच्‍छी शुरूआत दी और पहले विकेट के लिए 178 रन जोड़े।

474 रन

474 रन

आस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान जॉर्ज बैली ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 474 रन बनाये।

शेन ने बनाए 102 रन

शेन ने बनाए 102 रन

आस्‍ट्रेलिया के दो विकेट जल्‍दी गिर जाने के बाद शेन वाटसन ने टीम को संभालत हुए 102 रनों की तेज तर्रार पारी खेली।

भुवनेश्‍वर को बधाई देते सुरेश रैना

भुवनेश्‍वर को बधाई देते सुरेश रैना

भुवनेश्‍वर कुमार ने आठ ओवर में एक विकेट लेकर 42 रन दिये।

रवींद्र जडेजा के सौ विकेट

रवींद्र जडेजा के सौ विकेट

टीम इंडिया के स्‍टाइलिश ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने करिअर के सौ विकेट पूरे किये।

फिंच को आउट किया आश्विन ने

फिंच को आउट किया आश्विन ने

आरोन फिंच को आउट करने के बाद साथियों संग खुशी मनाते आरोन फिंच।

बैली का शतक

बैली का शतक

आस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान जॉर्ज बैली ने आस्‍ट्रेलिया की तरफ से कल के मैच की सर्वश्रेष्‍ठ पारी खेली।

मोहम्‍मद शमी ने आउट किया।

मोहम्‍मद शमी ने आउट किया।

मोहम्‍मद शमी ने शेन वाटसन को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया।

शेन ने बनाये 102 रन

शेन ने बनाये 102 रन

आस्‍ट्रेलिया की तरफ से शानदार शुरूआत करते हुए शेन वाटसन ने 102 रन बनाये।

शेन वाटसन

शेन वाटसन

शेन वाटसन ने खासकर स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार किया और बड़े शॉट लगाये।

जडेजा ने लिये दो विकेट

जडेजा ने लिये दो विकेट

रवींद्र जडेजा ने आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दो विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्‍या 100 कर ली।

जडेजा ने बैली को बनाया निशाना

जडेजा ने बैली को बनाया निशाना

रवींद्र जडेजा ने बैली को आउट किया जो कि खतरनाक फार्म में हैं।

शेन वाटसन

शेन वाटसन

रवींद्र जडेजा ने नो गेंद फेंकी वाटसन आउट थे, लेकिन उन्‍हें फिर बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया गया।

शिखर ने बेहतर शुरूआत दी

शिखर ने बेहतर शुरूआत दी

शिखर धवन ने शानदार शुरूआत करते हुए 100 रन बनाये।

जश्‍न मनाते हुए

जश्‍न मनाते हुए

शतक के बाद जश्‍न मनाते हुए शिखर धवन।

कोहली का शतक

कोहली का शतक

विराट कोहली शतक के बाद ।

रोहित का अर्द्धशतक

रोहित का अर्द्धशतक

रोहित शर्मा ने 79 रनों की पारी खेली।

शतक के बाद

शतक के बाद

शिखर धवन अपने शतक के बाद क्‍लीन बोल्‍ड हो गये।

कोहली बने मैन आफ द मैन

कोहली बने मैन आफ द मैन

विराट कोहली ने टीम इंडिया द्वारा लक्ष्‍य का पीछा करते हुए 11 शतक बनाये और टीम को हर बार जीत दिलाई।

कोहली और धोनी

कोहली और धोनी

शतक बनाने के बाद बल्‍ला उठाये विराट कोहली।

कोहली का सीरीज में दूसरा शतक

कोहली का सीरीज में दूसरा शतक

विराट कोहली ने 118 वनडे मैचों में 17 शतकों और 25 अर्द्धशतकों के साथ 4919 रन बनाये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+