Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मियामी मास्‍टर्स से बाहर हुए नडाल

मियामी। टेनिस में विश्‍व नम्‍बर वन खिलाड़ी स्‍पेन के राफेल नडाल को खराब प्रदर्शन की वजह से मियामी में खेले जा रहे सोनी एरिक्‍सन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना के जुआन डेल पोटरो से गुरुवार को मिली इस हार के बाद नडाल टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

पोटरो ने नडाल को लगातार तीन सेटों में आसानी से हराकर 6-4, 6-3, 7-6 से जीत हांसिल की। सेमीफाइनल में पोटरो का सामना ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे से होगा। एक अन्‍य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मरे ने स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को को 6-1, 6-2 से पराजित किया।

सेरेना फाइनल में पहुंचीं

महिला वर्ग में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स फाइनल में पहुंच गई हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में सेरेना ने अपनी बड़ी बहन वीनस विलियम्स को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। सेरेना फाइनल में बेलारूस की युवा खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका से भिड़ेंगी।

एजारेंका ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रूस की स्वेतलाना कुज्नत्सोवा को पराजित किया। इस साल पहले खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए एजारेंका ने कुज्नत्सोवा को 6-3, 2-6, 7-5 से हराया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+