मीडिया के आगे झुका आईपीएल
मुंबई, 8 अप्रैलः इंडियन प्रीमियर लीग में मीडिया को मान्यता देने के विवादास्पद नियमों को बदला जाएगा और जल्द ही नए दिशानिर्देश तय होंगे। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ललित मोदी ने कहा, 'मेरी विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ मीटिंग हुई और हमने सभी विवादास्पद मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया को मान्यता देने संबंधी नए दिशानिदेर्श जल्द जारी किए जाएंगे।
मीडिया पंजीकरण की कड़ी शर्तों से मीडिया संगठनों के उखड़ने के कारण दबाव में आए मोदी और अन्य आईपीएल अधिकारियों ने समाचार एजेंसियों और समाचार-पत्रों के प्रतिनिधियों से विवादास्पद मसले पर बातचीत की और आश्वासन दिया कि ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के लिए समय पर इसे सुलझा दिया जाएगा।
मोदी ने कहा कि मीडिया पंजीकरण की कल समाप्त हो रही समयसीमा को बढ़ाया जाएगा, लेकिन उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। मोदी ने मीडिया प्रतिनिधियों से बैठक के बाद कहा कि विवाद कुछ नियमों को लेकर गलतफहमी तथा इस पर हमारी तरफ से स्थिति स्पष्ट न कर पाने के कारण हुआ।
मीडिया संगठन इस शर्त से अधिक नाराज थे, जिसमें कहा गया था कि मीडिया किसी भी छवि या फोटोग्राफ का अन्य प्रकाशन में उपयोग नहीं कर सकता है, भले ही वह उसी संस्थान से जुड़ा हो।
शर्तों के अनुसार आईपीएल मान्यता नियमों के अनुसार अखबार और समाचार एजेंसियां अपने ऑनलाइन संस्करण के लिए अपने मान्यता प्राप्त फोटोग्राफरों के फोटोग्राफ का इस्तेमाल नहीं कर सकते।
शर्तों में कहा गया था कि मीडिया संगठन को अपने खींचे हुए फोटोग्राफ्स को अपनी लागत पर आईपीएल ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा तथा आईपीएल इन फोटोग्राफ्स का उपयोग कर सकता है और इसके लिए वह समाचार एजेंसियों और समाचार-पत्रों को कोई भुगतान नहीं करेगा। मीडिया संगठनों ने इन शर्तों पर सख्त आपत्ति जताई थी।
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने आईपीएल मीडिया पंजीकरण की शर्तों में संशोधन करने के फैसले का स्वागत किया है। गिल्ड के महासचिव के एस सच्चिदानंद मूर्ति ने विज्ञप्ति में कहा कि मोदी 18 अप्रैल से शुरू होने वाले ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के लिए मीडिया पंजीकरण की शर्तों में बदलाव करने के लिए सहमत हो गए हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications