Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सानिया को स्वर्ण, भारत को दूसरा स्थान

साइना ने ज़बर्दस्त मुकाबले में मलेशिया की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता

स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के स्वर्ण पदक की बदौलत भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में 38 स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है.

पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 72 स्वर्ण पदकों के साथ पहले नंबर पर है जबकि भारत 38 स्वर्ण के साथ दूसरे पर और इंग्लैंड 37 स्वर्ण पदक के साथ तीसरे नंबर पर.

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का आखिरी मैच महिला बैडमिंटन का था जिसमें साइना नेहवाल का मैच मलेशिया की खिलाड़ी से था.

साइना पहला सेट 19-21 से हार गई. दूसरे सेट में भी मलेशिया की खिलाड़ी ने ज़बर्दस्त खेल का प्रदर्शन किया और मैच प्वाइंट तक पहुंच गई लेकिन जब स्कोर 21-21 पर था तो साइना ने मैच में वापसी की.

साइना ने माना कि मैच प्वाइंट के समय वो काफी दबाव में थीं. जीत के बाद उनका कहना था, ‘‘ मैच प्वाइंट हो गया तो मैं डर गई थी. बहुत टेंशन था. भगवान ने मदद की और मैंने कमबैक किया. बहुत खुश हूं इतने बड़े गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल मिला.’’

साइना ने दूसरा गेम 23-21 से जीता जबकि तीसरा गेम साइना ने 21-13 से जीत लिया.

राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार किसी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है.

साइना के मैच के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के सभी खेल समाप्त हो चुके हैं और शाम को एक समारोह में खेलों का समापन हो जाएगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+