चेन्नई 22 मार्च.वार्ता. भारत के नए क्रिकेट कोच गैरी कस्र्टन ने आज कहा कि उनका लक्ष्य अपने खिलाडियों की प्रतिभा का पूरा उपयोग करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट शृंखला में जीत हासिल करना है 1 दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कस्र्टन ने यहां संवाददाताओं से कहा .. टीम इंडिया का कोच बन कर मैं आनंदित हूं 1 मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे अनुभव से टीम के खिलाडियों को अपना प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी 1 .. भारतीय कप्तान अनिल कुंबले के बारे में उन्होंने कहा .. वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी महारत साबित कर चुके हैं 1 मैं कोच के रूप में उनके साथ जुड कर बेहद खुश हूं 1 .. उन्होंने कहा कि वह आस्ट्रेलिया दौरे में तीन हफ्तों तक भारतीय खिलाडियों के साथ बातचीत करते रहे हैं 1 उन्होंने कहा .. इससे खिलाडियों के साथ तालमेल बनाने में मुे मदद मिली है 1 .. कस्र्टन ने इस बात का खंडन किया कि वह रोबिन सिंह को क्षेत्ररक्षण कोच नहीं रखना चाहते थे 1 उन्होंने कहा .. मैंने ऐसी कोई रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड . बी सी सी आई को नहीं भेजी है 1 .. पार्थिव राज मनोरंजन 2013 वार्ता.