पुलवामा हमले के बाद मोहाली स्टेडियम से हटाई गई पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें

नई दिल्ली। पुलवामा हमले में शहीद हुई सीआरपीएफ जवानों के परिवारों के साथ संवेदनशीलता दिखाते हुए पंजाब क्रिकेट संघ (PCA) ने बड़ा कदम उठाया है। पीसीए ने मोहाली क्रिकेट स्टेडियम के अंदर लगीं पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटवा दिया। यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए एक बड़ा झटका है। इससे साफ झलकता है कि बार-बार नापाक हरकत करने वाला पाकिस्तान अब भारत के साथ क्रिकेट खेलने के सपने छोड़ दे। पीसीए के कोषाध्यक्ष अजय त्यागी ने रविवार को पदाधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद स्टेडियम में लगीं पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाने का फैसला लिया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तस्वीर भी हटाई

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तस्वीर भी हटाई

इस कड़े कदम के बाद त्यागी ने कहा कि एक विनम्र कदम के तहत, पीसीए ने पुलवामा हमले के शहीदों के साथ एकजुटता दिखाने का फैसला किया। इस जघन्य हमले के बाद देश में काफी गुस्से का माहौल है और पीसीए भी उससे अलग नहीं है। उन्होंने कहा कि मोहाली स्टेडियम के विभिन्न जगहों पर पाकिस्तान क्रिकेटरों की लगभग 15 तस्वीरें लगी थी। दोनों देशों के बीच इस मैदान में आखिरी मुकाबला 2011 विश्व कप के दौरान खेला गया था। इस सेमीफाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 29 रनों से धूल चटाई थी। त्यागी ने कहा कि जिन क्रिकेटरों की तस्वीरों को हटाया गया है, उसमें पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान भी शामिल हैं। उनके अलावा अफरीदी, जावेद मियादाद और वसीम अकरम शामिल हैं।

सीसीआई के सचिव इमरान पर खड़ा कर चुके हैं सवाल

सीसीआई के सचिव इमरान पर खड़ा कर चुके हैं सवाल

इससे पहले शनिवार को मुंबई स्थित क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया ने भी आतंकी हमले का विरोध करते हुए इमरान खान का पोस्टर ढक दिया। इसके अलावा सीसीआइ ने बीसीसीआई से ये भी कहा कि पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख अपनाना चाहिए। सीसीआई के सचिव सुरेश बाफना ने कहा कि टीम इंडिया को अगले विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना चाहिए। हमारे लिए देश पहले है खेल नहीं। बाफना ने इमरान खान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर इमरान को लगता है कि हमले में पाकिस्तान की कोई भूमिका नहीं है तो वह खुलकर सामने क्यों नहीं आ रहे हैं। उन्हें खुलकर सामने आना चाहिए। लोगों को सच्चाई पता होनी चाहिए। इस हमले के बाद वह खुलकर सामने नहीं आ रहे हैं जिसका मतलब है कि उनकी तहों में दाग हैं।

पुलवामा हमलाः शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए सहवाग, ली बड़ी जिम्मेदारी

लेथपोरा इलाके में हुआ था आतंकी हमला

लेथपोरा इलाके में हुआ था आतंकी हमला

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को एक आत्मघाती में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए। पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर अपनी विस्फोटकों से लदी एसयूवी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बस से टकरा दी और उसमें विस्फोट कर दिया। यह हमला श्रीनगर से करीब 30 किलोमीटर दूर लेथपोरा इलाके में हुआ। पाकिस्तान की गोद में बैठकर आतंकी संगठन चलाने वाले जैश-ए-मुहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी दी। वहीं भारत के साथ कई देश खड़े हो चुके हैं। अमेरिका ने किसी भी देश को आंतकियों को पनाह देने के लिए सख्त मना कर दिया है।

Read more about: cricket bcci crpf attack
Story first published: Monday, February 18, 2019, 12:39 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+