For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पुलवामा हमला : हिमाचल और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाई पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें

पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान को अब भारत के साथ कभी सीरीज ना होने का खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा जो पिछले कई सालों से द्विपक्षीय...

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान को अब भारत के साथ कभी सीरीज ना होने का खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा जो पिछले कई सालों से द्विपक्षीय सीरीज खेलने के सपने देख रहा है। सभी राज्य अपने स्टेडियमों से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाने में लग पड़े हैं। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ(HPCA) और कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अपने स्टेडियम से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटाकर आतंक का विरोध किया।

कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, 'कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन ने सैन्य बलों को समर्थन देने और पुलवामा में हुए हमले के विरोध में अपनी भावनाएं प्रकट करने के लिए यह फैसला किया है। हमने सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं, इनमें इमरान खान की भी तस्वीर शामिल है।'

वहीं HPCA ने मंगलवार को अपने मुख्यालय में से 13 पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा ली हैं। एचपीसीए स्टेडियम के मैनेजर कर्नल एच.एस. मन्हास ने कहा, "हमने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजली देने के लिए एचपीसीए स्टेडियम में से सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं।". इन तस्वीरों में शाहिद अफरीदी, शोएब अख्तर और जावेद मियांदाद के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि एचपीसीए से पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई), पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) और राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने भी अपने-अपने कार्यालय से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरों को हटा दिया था जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीरें भी शामिल थीं।

तस्वीरें हटाने पर बाैखलाया पाकिसस्तान
वहीं भारत द्वारा स्टेडियमों से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाैखला सा गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर वसीम खान ने कहा कि खेल के जरिए रिश्ते सुधारे जा सकते हैं पर भारत यह बात नहीं समझता। उन्होंने यह भी कहा कि हम अगले महीने दुबई में होने वाली आईसीसी की बैठक में इस बात का भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने मुद्दा खड़ा करेंगे।

Story first published: Wednesday, February 20, 2019, 13:31 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+