हरभजन के समर्थन में उतरे रामप्रकाश
मेलबर्न, 16 जनवरीः इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने हरभजन सिंह का समर्थन करते हुए कहा है कि भारतीय इस तरह के लोग नहीं होते हैं जो किसी पर नस्लभेदी टिप्पणी करें.रामप्रकाश ने कहा कि वह इस भारतीय आफ स्पिनर को निर्दोष मानते हैं. रामप्रकाश ने कहा कि मैं सर्रे के लिये दो सत्र तक हरभजन के साथ खेला हूं और उसे अच्छी तरह से जानता हूं. वह इस तरह का व्यक्ति नहीं है जो ऐसी बातें करे. इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने आस्ट्रेलिया को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अपने क्रिकेट कैरियर में केवल आस्ट्रेलिया के खिलाफ ही उन्हें नस्लभेदी टिप्पणियों का शिकार होना पड़ा.
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरे खिलाफ गंभीर नस्ली टिप्पणी केवल आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने की इसलिए इस मामले में वे जो कुछ बोल रहे हैं उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा है. रामप्रकाश ने"हेरल्ड सन" से कहा कि मैं लंबे समय से क्रिकेट खेल रहा हूं और यहनस्लभेदी टिप्पणियां अब भी मौजूद हैं और दिन भर पीते रहने वाले समर्थक आगे भी कभी आपको इसका निशाना बना सकते हैं.
राम प्रकाश के माता पिता गयाना में जन्में थे लेकिन वे मूल रूप से भारतीय हैं. इस बल्लेबाज ने कहा कि छींटाकशी आस्ट्रेलियाई आक्रमण का हथियार है.उन्होंने कहा कि जहां तक छींटाकशी का सवाल है तो आस्ट्रेलयाई हमेशा ऐसा करते रहे हैं.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications