Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CT17: तो भारत से नहीं भिड़ेगा बांग्लादेश! ये रहा पूरा गणित

आईसीसी वनडे रैंकिंग की नंबर वन टीम को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची डिफेंडिग चैंपियन भारत से भिड़ने से हर कोई टीम बचना चाहेगी। हालांकि अब नंबर बांग्लादेश का है। जी हां, ग्रुप ए में बड़ा उलटफेर कर न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची है। बांग्लादेश की टीम ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर मेजबान इंग्लैंड कायम है।

आईसीसी नियमों के मुताबिक ग्रुप ए की नंबर वन टीम को ग्रुप बी की दूसरे नंबर की टीम के साथ सेमीफाइल में भिड़ना होगा। यही नियम ग्रुप बी पर लागू होता है। मतलब कि ग्रुप बी की टॉप टीम ग्रुप ए की दूसरे नंबर की टीम से भिड़ेगी। अभी तक ग्रुप बी में भारत टॉप पर है।

इस हिसाब से भारत का मुकाबला बांग्लादेश के साथ होना लगभग तय है। क्योंकि बांग्लादेश ग्रुप बी में नंबर दो पर है। लेकिन अभी ग्रुप बी का एक और मुकाबला बचा है। वह है पाकिस्तान बनमा श्रीलंका। इस मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। और फिर तय होगा कि कौन टीम किस से भिड़ेगी।

दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत का रन रेट प्लस 1.370 है। अगर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका वाले मैच में कोई भी टीम बड़े अंतराल से जीतती है तो वह ग्रुप बी में टॉप कर जाएगी ऐसे में भारत दूसरे नंबर पर आ जाएगा और उसे इंग्लैंड के साथ भिड़ना होगा। हालांकि ग्रुप बी टॉप करने के लिए पाकिस्तान को कम से 267 रनों के मार्जिन से श्रीलंका को हराना होगा। वहीं श्रीलंका को ग्रुप बी टॉप करने के लिए पाकिस्तान को लगभग 294 रनों के मार्जिन से हराना होगा। अगर इन दोनों में से जो टीम इतने रनों के अंतराल से जीतती है तो वह बांग्लादेश से भिड़ेगी। खैर ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इसकी संभावना कम ही लग रही है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+