हैदराबाद टेस्ट : भोजनकाल तक न्यूजीलैंड के 75 रन (लीड-3)
न्यूजीलैंड टीम ने अपना पहला विकेट चार रन के कुल योग पर ही गंवा दिया था। दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्लम चार रन बनाकर पेवेलियन लौटे थे। उनका विकेट तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने लिया। श्रीसंत ने मैक्लम को विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच कराया।
इसके बाद हालांकि सलामी बल्लेबाज टिम मिशिंटोस और मार्टिन गुपटिल ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सत्र का भरपूर उपयोग करते हुए समझदारी से खेलते हुए 26 ओवरों में 71 रन जोड़े।
मिशिंटोस ने 64 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाए हैं जबकि गुपटिल ने 86 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों और एक छक्के की सहायता से 36 रन जोड़े हैं। मेहमान टीम को 10 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं।
तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications