oi-Staff
हेम्बर्ग। विंबलडन 2009 में ऐतिहासिक जीत हांसिल करने के बाद स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर दोबारा एटीपी की पुरुष रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं राफेल नडाल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
अपने करियर का 15वां ग्रैंड स्लैम जीत कर पीट सैंप्रास का रिकॉर्ड तोड़ने वाले रोजर फेडरर ने 11,220 अंकों के साथ अपनी बादशाहत वापस हांसिल कर ली है। उन्होंने शीर्ष स्थान से राफेल नडाल को हटाकर खुद कब्जा कर दिया है।
सोमवार देर शाम जारी एटीपी रैंकिंग की सूची में स्पेन के नडाल के साढ़े दस महीने शीर्ष पर बने रहने के बाद 10,735 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए। वहीं एंडी मरे 9,450 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, July 7, 2009, 11:54 [IST]
Other articles published on
Jul 7, 2009