ISL2016: पुणे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा केरल, फाइनल पर टिकी नजर
नई दिल्ली। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आज के मुकाबले में केरल ब्लास्टर्स ने पुणे सिटी को 2-1 गोल से हराकर सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली। केरल ने शानदार खेल दिखाते हुए फर्स्ट हाफ से ही मैच पर पकड़ बना ली।
केरल ने पहले हाफ में अपना पहला गोल दागा, जबकि पुणे गोल के लिए संघर्ष करती रही। पहला गोल केरल की ओर से उसके तेजतर्रार खिलाड़ी ड्यूकेन नैजोन ने लगाया जबकि दूसरा गोल सेकेंड हाफ में ऐरॉन ह्यूग्स ने लगाया। वहीं पुणे की ओर से एक गोल दागा गया।
आपको बता दें कि केरल ब्लास्टर्स जो कि तीसरे सीजन में 11 मैच खेलकर 15 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद था अब तीसरे नबंर पर पहुंच गया है। केरल के कोच स्टीव कोपेल ने इस जीत को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि आज उनके खिलाड़ी बेहतरीन खेल दिखाएंगे।
वहीं आज का मुकाबला हारने वाली पुणे के पास भी 12 मैचों से 15 अंक थे जो अब पांचवे नंबर पर है। पुणे के कोच एंटोनियो हाबास बीमार हैं , जिसकी असर टीम के प्रदर्शन पर दिखा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
