|
धोनी की 87 साल की फैन
दरअसल ये मामला धोनी और उनकी एक 87 साल की फैन का है। धोनी जब ऑस्ट्रेलिया में वन डे मैचों के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे तब उनकी अपनी इस फैन के साथ मुलाकात हुई। बेहद थके होने के बावजूद भी धोनी ने अपने चिर परिचित मुस्कान के साथ फैन से मुलाकात की और अपना कीमती समय भी उनके साथ बताया। धोनी ने इस दौरान महिला फैन से काफी बातें की। उसके बाद धोनी और उनकी फैन के फोटों और वीडियो बनाने की होड़ लग गई।
|
धोनी का जबरदस्त अभ्यास
भारत 12 जनवरी से सिडनी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगा। भारतीय टीम के वन डे स्पेशलिस्ट खिलाड़ी इस मैच के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इन खिलाड़ियों के लिए तुरंत ऑस्ट्रेलियाई माहौल के साथ तालमेल बैठाने की चुनौती है। टीम में फिलहाल सीरीज के लिए जमकर तैयारी चल रही है और महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है।
|
सिडनी की बारिश में धोनी की प्रैक्टिस
फिलहाल सिडनी में बारिश होने का सिलसिला पूरी तरह से रूका नहीं है लेकिन धोनी पर सिडनी की बारिश का कोई असर नहीं पड़ा है। धोनी को सिडनी में बारिश के बावजूद भी अभ्यास करते हुए देखा गया। बारिश के कारण धोनी भले ही मैदान में प्रैक्टिस करने नहीं उतर सके लेकिन उन्होंने इनडोर अभ्यास करके इसकी कमी को पूरी करने की कोशिश की। धोनी की इस लगन को सभी ने सराहा है और उनके अभ्यास की तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि धोनी की वापसी भारतीय क्रिकेट के एक बड़े थिंक टैक की भी वापसी है। अभ्यास के दौरान भी धोनी टीम के लिए रणनीतियां बनाने में मशगूल नजर आए। इसके बाद धोनी अपनी महिला फैन से मिले जिनके साथ उन्होंने हंसी मजाक भरे कुछ पल बिताए।


Click it and Unblock the Notifications

