Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तस्‍वीरें: जब‍ खेल रत्‍न तेंदुलकर को वानखेड़े में देखने उमड़े सितारे

मुंबई। ऐसा किसी अवार्ड फंक्‍शन या फिर समारोह में ही हो पाता है जब खेल और फिल्‍म सितारे एक साथ मौजूद हो लेकिन ऐसा अवसर आया मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में जब महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को देखने के लिए बॉलीवुड राजनीति से जुड़ी शख्सियतें एक स्‍थान पर आयीं। हालांकि वानखेड़े में बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख तो नहीं आ सके लेकिन आमिर खान वहां मौजूद रहे और सचिन को चियर करते रहे।

गौर हो कि सचिन वेस्‍टइंडीज के खिलाफ अपना दो सौवां और अपने करिअर का अंतिम टेस्‍ट मैच खेल रहे हैं, ऐसे में उन्‍हें अंतिम बार मैदान पर देखने की तमन्‍ना सभी में भी थी। सचिन ने अपनी अंतिम पारी में 12 चौकों की मदद से 74 रन बनाये। उन्‍हें वेस्‍टइंडीज के गेंदबाज नरसिंह देवनारायण ने आउट किया।

सचिन जब आउट होकर पवेलियन जाने लगे तो स्‍टेडियम में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

74 पर आउट हुए सचिन

74 पर आउट हुए सचिन

अपनी अंतिम पारी में महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर 74 रन ही बना सके।

स्‍टेडियम से बाहर जाते सचिन

स्‍टेडियम से बाहर जाते सचिन

पवेलियन की ओर जाते हुए सचिन ने दर्शकों को अलविदा कहा।

सचिन को देखकर दर्शक शोर मचाने लगे

सचिन को देखकर दर्शक शोर मचाने लगे

सचिन ने अपनी शानदार पारी में 12 चौके लगाये।

शतक के करीब पहुंचे

शतक के करीब पहुंचे

सचिन अपने अंतिम मैच में शतक नहीं लगा सके, फिर भी उनकी पारी किसी शतक से कम नहीं थी।

 दर्शकों का अभिवादन करते सचिन

दर्शकों का अभिवादन करते सचिन

अर्द्धशतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते सचिन तेंदुलकर।

सचिन के शानदार 74 रन।

सचिन के शानदार 74 रन।

सचिन ने अपनी अंतिम पारी में अपनी क्‍लास के दर्शन कराये।

बाल ब्‍वाय

बाल ब्‍वाय

अपने पिता के अंतिम मैच में अर्जुन तेंदुलकर बाल ब्‍वाय बने।

वानखेड़े के बाहर

वानखेड़े के बाहर

प्रशंसकों ने आज काफी सुबह से ही स्‍टेडियम के बाहर भीड़ लगा ली थी।

सचिन को शुभकामनाएं देते दर्शक

सचिन को शुभकामनाएं देते दर्शक

वानखेड़े के बाहर सचिन को दर्शकों ने शुभकामनाएं दी।

धोनी की पत्‍नी साक्षी

धोनी की पत्‍नी साक्षी

वानखेड़े स्‍टेडियम में धोनी की पत्‍नी साक्षी भी मौजूद थी।

सचिन को मिला

सचिन को मिला

वेस्‍टइंडीज के खिलाडि़यों ने सचिन तेंदुलकर को गॉर्ड आफ ऑनर दिया।

चेतेश्‍वर पुजारा ने लगाया शतक

चेतेश्‍वर पुजारा ने लगाया शतक

भारत के चेतेश्‍वर पुजारा ने 113 रनों की पारी खेली।

चेतेश्‍वर पुजारा

चेतेश्‍वर पुजारा

अपनी शतकीय पारी के दौरान चेतेश्‍वर पुजारा।

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष

सचिन को उनके अंतिम मैच में देखने के लिए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी भी आये।

सचिन को दी विदाई

सचिन को दी विदाई

भारत के विराट कोहली ने 57 रन बनाये।

अपनी पारी के दौरान सचिन

अपनी पारी के दौरान सचिन

रन के लिए भागते सचिन तेंदुलकर।

राहुल बने दर्शक

राहुल बने दर्शक

राहुल गांधी ने देखी सचिन की पारी।

अंजलि के साथ रितिक

अंजलि के साथ रितिक

फिल्‍म स्‍टार रितिक रोशन, अंजलि तेंदुलकर के साथ।

सचिन की मां

सचिन की मां

स्‍टेडियम में सचिन की मां भी मौजूद थी।

 रितिक रोशन,सचिन की मां के साथ

रितिक रोशन,सचिन की मां के साथ

सचिन की मां को प्रणाम करते रितिक।

अपने पिता को देखने आये अर्जुन और सारा

अपने पिता को देखने आये अर्जुन और सारा

भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के अंतिम टेस्‍ट में उन्‍हें देखने के लिए उनके पुत्र अर्जुन और पुत्री सारा भी आये।

युवराज

युवराज

वानखेड़े स्‍टेडियम में अर्जुन के साथ युवराज सिंह।

अर्जुन के साथ सचिन की मां

अर्जुन के साथ सचिन की मां

अर्जुन तेंदुलकर अपनी दादी के साथ।

आमिर मिले सचिन की मां से

आमिर मिले सचिन की मां से

फिल्‍म अभिनेता आमिर खान, सचिन की मां से मिलने आये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+