Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दर्शकों ने तालियों से दी गिली को विदाई

Adam Gilchristएडिलेड, 28 जनवरीः आस्ट्रेलिया के उप कप्तान एडम गिलक्रिस्ट जब यहां संभवतः अपनी अंतिम टेस्ट पारी खेलने के लिये क्रीज पर उतरे तो पूरी भारतीय टीम ने तालियां बजाकर और एडिलेड ओवल के दर्शकों ने खड़े होकर इस महान क्रिकेटर का अभिवादन किया.

गिलक्रिस्ट कुछ देर बाद जब पवेलियन लौटे तो फिर से वही नजारा था. भारतीय ताली बजा रहे थे और स्टेडियम मे मौजूद सारे दर्शक खड़े होकर अपने इस प्रिय क्रिकेटर को अलविदा कह रहे थे. भारत के खिलाफ चौथा और अंतिम टेस्ट मैच गिलक्रिस्ट के कैरियर का आखिरी टेस्ट होगा.

इस मैच में अब केवल एक दिन का खेल बचा है और दर्शकों को लग गया था कि वह आखिरी बार गिलक्रिस्ट को खेलते हुए देख रहे हैं. इसलिए जब गिलक्रिस्ट क्रीज पर उतरे तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया और भारतीय खिलाड़ियों ने बीच में इकट्ठा होकर तालियों के साथ इस बेजोड़ विकेटकीपर बल्लेबाज का स्वागत किया.

रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क ने शतक जरूर जड़े लेकिन सबकी निगाहें गिलक्रिस्ट पर टिकी थी जिन्होंने कल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा करके सबको चौंका दिया था.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+