वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में साइना
भारत की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी साइना नेहवाल ने विश्व बैंडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है.
प्री क्वार्टर फ़ाइनल में साइना ने रुसी खिलाड़ी एलार दिएल को आसानी से 21-14, 21-18 से पराजित कर दिया.
दिएल ने दूसरे सेट में मुक़ाबले की कोशिश की लेकिन साइना ने उन्हें कोई मौक़ा नहीं दिया.
उधर महिलाओं के वर्ग में ही एक ज़बर्दस्त उलटफेर हुआ जहां चीन की वांग यिहान हार गई हैं.
वांग यिहान को जापान की एरिको हिरोसे ने 20-22, 21-16, 21-18 से हरा दिया.
यिहान की हार के बाद साइना की फ़ाइनल में जीत की संभावनाएं और बढ़ गई हैं.
इस बीच मिक्स्ड डबल्स में भारत के वी दिजू और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी भी चैंपियनशिप के क्वार्टर फ़ाइनल में पहुंच गई हैं.
उन्होंने सिंगापुर के चायुत त्रियाचार्त और ली याओ की जोड़ी को 14-21, 21-18, 21-14 से हराया. क्वार्टर फ़ाइनल में उनका मुक़ाबला कोरिया के सुंग ह्युन को और जुंग इयुन हा से होगा.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
