Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डिकी बर्डः बकनर को संन्यास की सलाह

dickieलंदन, 10 जनवरीः महान अंपायर डिकी बर्ड ने स्टीव बकनर को संन्यास लेने की सलाह देते हुए कहा कि वेस्टइंडीज के इस अंपायर ने कुछ ज्यादा ही लंबे समय तक यह भूमिका निभायी.

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सिडनी टेस्ट में लगातार भयंकर गलतियों के बाद 61 वर्षीय बकनर को आगामी पर्थ टेस्ट से हटा दिया है. सिडनी में हुए दूसरे टेस्ट में उनकी गलत फैसलों के कारण भारत को यह मैच 122 रन से गंवाना पड़ा था.

बर्ड को 66 टेस्ट मैचों का अनुभव है और उन्होंने 1996 में संन्यास ले लिया था. उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स न्यूज को कहा मैंने स्टीव से कहा कि जब आप उस उम्र पर पहुंच जाते हो तो ज्यादा लंबे समय तक मत टिको और जब तक आपके लिये सम्मान बाकी है संन्यास ले लो.

मुझे लगता है कि वह कुछ ज्यादा ही समय तक अंपायर बने रहे. उन्होंने कहा अगर भारत को लगता है कि एक अंपायर अपनी क्षमतानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है तो मुझे लगता है कि यह कहना उनका अधिकार है. यह मेरा विचार है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:18 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+