oi-Staff
लंदन। चेक गणराज्य की पेत्रा क्वीतोवा ने ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सिंगल्स के फाइनल में रूसी सुंदरी मारिया शारापोवा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। यह उनके करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। 7 साल बाद ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची शारापोवा इस खिताब की दावेदार बताई जा रही थीं।
इस जीत के साथ ही क्वितोवा विम्बलडन का खिताब जीतने वाली तीसरी चेक रिपब्लिक की महिला खिलाड़ी हो गई हैं। इससे पहले मार्टिना नवरातिलोवा और जाना नोवोत्ना भी यह खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 21 वर्षीय क्वितोवा ने शारापोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
पूरे मैच में ही क्वितोवा ने शारापोवा को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया। शुरूआत से ही बढ़त बनाकर चलने वाली क्वितोवा ने शारापोवा को दोनों सेटों में बड़े अंतर से हराया। इस हार के साथ ही शारापोवा का 7 साल बाद ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीतने का सपना अधूरा रह गया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, July 3, 2011, 16:29 [IST]
Other articles published on
Jul 3, 2011