युवराज के फार्म को लेकर भारत चिंतित
कैनबरा, 12 फरवरीः युवा तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भारत त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में कल श्रीलंका के खिलाफ बढ़े मनोबल के साथ मैदान पर उतरेगा लेकिन युवराज सिंह का खराब फार्म उसके लिये चिंता का विषय बनी हुई है.
एकदिवसीय विशेषज्ञ युवराज सिंह आस्ट्रेलिया में पहुंचने के बाद से ही खराब फार्म से जूझ रहे हैं और भारतीयों को आशा है कि यह आकर्षक बल्लेबाज जल्द ही अपना खोया फार्म हासिल कर लेगा.
मेलबर्न मेंआस्ट्रेलिया पर पांच विकेट की जीत से महेंद्र सिंह धोनी और उनकी युवा टीम का बहुत मनोबल बढ़ा है तथा वह त्रिकोणीय श्रृंखला के दिन में होने वाले पहले मैच में जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध है.
भारत अभी अंक तालिका में तीन मैच में आठ अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया तीन मैच में ही सात अंक के साथ उससे थोड़ा पीछे है. श्रीलंका के अभी दो मैच में दो अंक हैं और वह भी अपनी स्थिति सुधारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा.
दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अब तक एकदम से भिन्न रणनीति अपनायी है. भारतीयों ने जहां आक्रामक क्रिकेट खेला है वहीं श्रीलंका का रवैया रक्षात्मक रहा है. इन दोनों टीमों के बीच का अंतर भी साफ दिख रहा है. श्रीलंका सिडनी में जहां आस्ट्रेलिया के आगे नतमस्तक हो गया वहीं भारतीयों ने एमसीजी में आस्ट्रेलियाई टीम को घुटने टेकने के लिये मजबूर किया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications