Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गेंदबाजों ने दिलायी भारत को पहली जीत

मेलबर्न,11 फरवरीः तेज गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया को 159 रन पर ढ़ेर करने के बावजूद भारत ने त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के मैच में आज यहां पांच विकेट की संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की.

भारतीय गेंदबाजों ने आस्ट्रेलिया की मशहूर बल्लेबाजी लाइन अप की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी. युवा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 38 रन देकर चार विकेट लिये जबकि एस श्रीसंत ने तीन और पठान ने दो विकेट हासिल करके केवल 43 .। ओवर में ही आस्ट्रेलियाई टीम का बोरिया बिस्तर बांध दिया.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की खतरनाक दिख रही पिच पर भारतीयों को छोटे लक्ष्य के लिये भी संघर्ष करना पड़ा. सचिन तेंदुलकर (44) के आउट होने के बाद भारत पांच विकेट पर 102 रन के स्कोर पर संकट में दिखने लगा लेकिन रोहित शर्मा नाबाद (39) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनीनाबाद (17) के प्रयासों से वह 45.5 ओवर में पांच विकेट 160 रन बनाकर श्रृंखला में पहली जीत दर्ज करने में सफल रहा.

धोनी ने इससे पहले विकेटकीपिंग में भी कमाल दिखाकर एक स्टंप और चार कैच लिये. जहां तक आस्ट्रेलिया का सवाल है तो उसकी तरफ से बल्लेबाजी में केवल माइक हस्सी नाबाद (65) ही संघर्ष कर पाए.

इस जीत से भारत तीन मैच में आठअंक लेकर तालिका में चोटी पर पहुंच गया है. आस्ट्रेलिया के तीन मैच में सात और श्रीलंका के दो मैच में दो अंक है. भारत का अगला मैच मंगलवार को कैनबरा में श्रीलंका से होगा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+