For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नंबर 1 बन जाने पर पाकिस्तानियों ने उड़ाया भारतीय क्रिकेट टीम का मजाक

नई दिल्ली। बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान के क्रिकेट फैन्स ने भारत के नंबर 1 की टेस्ट कुर्सी गवांने पर टीम इंडिया का भद्दा मजाक उड़ाया है। पाकिस्तान हाल ही पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा है। भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुई टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मुकाबला भारत को जीतना था लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ़कर ड्रॉ हो गया था।

पाकिस्तान को इसका फायदा मिला और उसने भारत को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया। लेकिन भारत के क्रिकेट फैन भी चुप रहने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने बखूबी पाकिस्तानी कटाक्ष का जवाब दिया।

विराट कोहली को लिया निशाने पर

इस वक्त मिस्बाह उल हक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और उनकी ही कप्तानी में पाकिस्तान आईसीसी टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में नंबर 1 टीम बनी है। इसको देखते हुए पाकिस्तानी प्रशंसकों ने एक के बाद एक कई तस्वीरें ट्विटर पर पोस्ट की हैं।

फोटोशॉप का लिया सहारा

फोटोशॉप की आड़ में उन्होंने भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को मिस्बाह के मुकाबले नीचा दिखाया है। यहां तक कि एक तस्वीर में दिखाया गया है कि मिस्बाह उल हक विराट कोहली को कंधे पर उठाए हुए हैं।

पाकिस्तान ने हालिया इंग्लैण्ड दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा रैंकिंग में मिला है।

बांग्लादेशी फैन भी उड़ा चुके हैं मजाक

इससे पहले एशिया कप के फाइनल मुकाबले से पहले ​बांग्लादेशी क्रिकेट प्रशंसक भी टीम इंडिया का मजाक उड़ा चुके हैं। एक तस्वीर में तो बांग्लादेश कप्तान तस्किन अहमद को फोटोशॉप्ड तस्वीर में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कटा हुआ सिर लिए भी दिखाया गया था। कुछ ऐसी ही बेहूदगी इस बार पाकिस्तानी क्रिकेट के कुछ प्रशंसकों ने की है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+