IPL 10: आखिर सागरिका को मंगेतर जहीर खान क्यों लगे अजनबी?
नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कैप्टन जहीर खान ने इस आईपीएल के दौरान ही अभिनेत्री सागरिका घाटगे से सगाई की है। मंगनी होने के बाद दोनों खुलकर अब अपने रिश्ते के बारे में बातें करते हैं और सोशल प्लेटफार्म पर तस्वीरें शेयर करते हैं।
इसी कारण इन दिनों सागरिका की ओर से शेयर की गई एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। दरअसल सागरिका ने सोशल प्लेटफार्म पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान की एक हैंडसम लुक वाली तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में जहीर क्लीन शेव और शार्ट हेयर में हैं, जबकि पिछले काफी वक्त से वो दाढ़ी के साथ डस्टी लुक में दिख रहे थे।
फोटो के साथ कैप्शन काफी दिलचस्प
सागरिका ने इस फोटो के साथ कैप्शन जो दिया है वो काफी दिलचस्प है। सागरिका ने लिखा है कि Came back home to this stranger @zakkhan34 doing #breakthebeard rather well. (इस अजनबी के साथ घर लौटी हूं)।
जहीर और सागरिका की ये नोंक-झोंक काफी प्यारी
लवबर्ड्स के बीच में छेड़-छाड़ होना तो काफी आम है इसलिए जहीर और सागरिका की ये नोंक-झोंक काफी प्यारी है जिसे इन दोनों के फैंस इस बात को काफी इन्ज्वॉय भी कर रहे हैं और जहीर के लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वैसे सागरिका को भी लगता है जहीर का ये अंदाज काफी भा गया है, क्यों दोस्तों सही कहा ना हमने।
Came back home to this stranger @zakkhan34 doing #breakthebeard rather well 😍
A post shared by Sagarika Ghatge (@sagarikaghatge) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
