Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मंगेतर हैैजल के साथ नस्लभेदी बर्ताव पर भड़के युवराज, किए ताबड़तोड़ ट्वीट!

नई दिल्ली। एक बार फिर से भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज मिस्टर युवराज सिंह अपने गुस्से की वजह से चर्चा में हैं। कारण है, उनकी मंगेतर हैैजल कीच के साथ हुआ नस्लभेदी बर्ताव।

सुनकर अजीब लगा ना लेकिन ऐसा हुआ है जयपुर में, जहां हैैजल अपनी मां और एक मित्र के साथ वहां शॉपिंग कर रही थीं लेकिन वहां उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिसकी जितनी निंदा की जाये वो कम ही है।

हैैजल ने अपना दर्द और गुस्सा ट्विटर पर निकाला है। हैजल का आरोप है कि मनी ट्रांसफर सेवा देने वाली कंपनी वेस्टर्न यूनियन के कर्मचारी पियूष शर्मा ने उन्हें ये कहकर पैसे देने से मना कर दिया कि उनका नाम हिंदू जैसा नहीं लगता है।

ये मेरी हिंदू मां और मुस्लिम दोस्त के सामने मेरा सबसे बड़ा अपमान है, मेरा नाम हैैजल कीच है और मैं जन्म से हिंदू हूं। लेकिन फाइनेंस कंपनी में इस बात से क्या फर्क पड़ता है।

जिसके बाद युवराज सिंह का गुस्सा होना लाजिमी ही था, वो भड़क गये और उन्होंने एक के बाद ट्वीट करके अपना गुस्सा और दर्द जाहिर किया। युवी ने ट्वीट किया कि यूनियन के कर्मचारी पियूष शर्मा का ये चौंकाने वाला व्यवहार है, क्या हमारे लिए ये काफी नहीं कि हम इंसान है, उम्मीद है कि उनके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+