नई दिल्ली। क्रिकेटरों के शादियों की मौसमी लिस्ट में एक और खिलाड़ी ने अपना नाम लिखवा लिया है और वो है टीम इंडिया के फास्ट बॉलर मोहित शर्मा। जिन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली के लीला पैलेस में अपनी प्रेमिका श्वेता संग सात फेरे ले लिये। दोनों की सगाई जनवरी में हुई थी।
देखें: मोहित-श्वेता की सगाई की तस्वीरें
इस खूबसूरत शादी के गवाह बने क्रिकेट, बॉलीवुड के लोग। दोनों के परिवार वालों ने वर-वधु को दिल खोलकर आशिर्वाद दिया। मालूम हो कि श्वेता कोलकाता में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे थे।
मोहित ने इस खास मौके पर कहा कि मैंने जानबूझकर 8 मार्च यानी महिला दिवस को शादी के लिए चुना ताकि मैं हमेशा अपनी शादी और पत्नी को बराबरी का दर्जा और सम्मान दे सकूं।