नई दिल्ली। टीम इंडिया के डैशिंग मिडिल आर्डर स्टार मिस्टर सुरेश रैना इन दिनों अपनी नई-नवेली दुल्हनिया प्रियंका के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।
हाल ही में दोनों की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दोनों किसी कॉफी शॉप में नजर आ रहे हैं। निसंदेह दोनों की यह प्यारी तस्वीर बहुत ज्यादा सुंदर है। यह तस्वीर प्रियंका ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की है।
गौरतलब है कि सुरेश रैना अब जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलेंगे। रैना ने इसी साल 2 अप्रैल को अपनी मम्मी की बचपन की दोस्त की बेटी प्रियंका से शादी की है। प्रियंका मैनेजमेंट फील्ड से हैं और बचपन से रैना को जानती हैं।