Pics: श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जगह नहीं बनाने वाले रैना बीवी संग शॉपिंग में बिजी
नई दिल्ली। आज श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना को जगह नहीं मिली है। विराट कोहली की अगुवाई में श्रीलंका जाने के लिए जिस टीम को भेजा जा रहा है उसमे सुरेश रैना जैसे अनुभवी और बढ़िया फार्म में चल रहे खिलाड़ी का ना चुना जाना अपने आप में काफी सवाल खड़ा करता है।
भले ही चयनकर्ताओं के इस फैसले के बाद टीवी चैनलों पर रैना को लेकर अच्छी-खासी बहस छिड़ गई हो लेकिन इन सारी बातों से बेखबर सुरेश रैना इन दिनों अपनी नई नवेली दुल्हन प्रियंका चौधरी के साथ दिल्ली में शॉपिंग करने में बिजी है, जिसकी तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर रैना ने डाली है, जिसमें वो अपनी बीवी के साथ चश्मे की एक शॉप में दिखायी दे रहे हैं।
मालूम हो कि अप्रैल में प्रियंका के साथ विवाह के बंधन में बंधे रैना आईपीएल खत्म होने के बाद पेरिसमें हनीमून बनाने गये थे उसके बाद बांग्लादेश के दौरे के बाद रैना-प्रियंका के साथ धरती की जन्नत कश्मीर में हॉलीडे मनाते देखे गये थे फिलहाल अभी दोनों मियां-बीवी दिल्ली में खरीददारी करने में व्यस्त हैं।
— Suresh Raina (@ImRaina) July 22, 2015 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
