युवी के लिए अमिताभ-दीपिका ने किया कैट वॉक, देखें तस्वीरें
मुंबई। युवराज सिंह भले ही इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हों लेकिन सुर्खियों से दूर नहीं। बीते शनिवार को क्रिकेट के इस हरफनमौला खिलाड़ी ने अपने जीवन की एक नई पारी शुरू की।
क्रिकेट की दुनिया केे इस नामचीन सितारे ने अब फैशन वर्ल्ड में कदम रखा है। युवी ने अपना क्लोदिंग कलेक्शन YWC लॉन्च किया है, जिससे होने वाली कमाई युवी के 'YouWeCan' एनजीओ में जायेगी, जो कि जरूरतमंद कैंसर पीड़ित लोगों की मदद करता है।
इस ब्रांड लांचिग के लिए एक खास फैशन शो का आयोजन मुंबई में हुआ जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों कैट वॉक किया। जिसमें हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन और उनकी कभी वेरी क्लोज फ्रेंड रहीं दीपिका पादुकोण भी शामिल हुईं।
यकीन नहीं आता तो जरूर देखें नीचे की तस्वीरें..

अमिताभ बच्चन
युवी के फैशन शो में अमिताभ बच्चन ने कैट वॉक किया।

दीपिका पादुकोण
इस फैशन शो में दीपिका पादुकोण भी मुख्य रूप से शामिल हुईं।

फिल्मी सितारे
इस फैशन शो में काजोल, नेहा धूपिया, फरहान अख्तर, फराह खान समेत कई सेलेब्स यहां पहुंचे।

मम्मी शबनम सिंह और मंगेतर हेजल कीच
युवराज को सपोर्ट करने के लिए उनकी मम्मी शबनम सिंह और मंगेतर हेजल कीच भी मौजूद थीं।

हेजल कीच
इस दौरान हेजल ने रैम्प वॉक भी किया।
दिल्ली पुलिस के परिसर की घटना, नवजात के साथ 2 घंटे तक किया गया रेप
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications