oi-Ankur
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बासरा के चले नौ साल के अफेयर के बारे में किसी को कुछ खास नहीं पता लेकिन शादी के बाद आखिरकार हरभजन सिंह ने बता ही दिया कि उनके दिल में गीता ने कब, कहां, कैसे कब्जा किया। भज्जी ने यह राज खोला कलर्स के सबसे पॉपुलर शो में से एक 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में'।
भज्जी ने अपने ससुराल वालों के संग मनाई लोहड़ी, Tweet की तस्वीरें
भज्जी से कहा कि गीता का एक फिल्म का गाना मैंने देखा था...ओ अजनबी ओ अजनबी.. तभी मुझे यह भा गई और मैंने फैसला कर लिया कि ठीक है इस अजनबी का अपना मैं ही बन जाता हूं।
क्रिकेट के मैदान से दूर बीवी गीता की फिरकी में खोये भज्जी, देखें तस्वीरें
इस शो में गीता और भज्जी को दुल्हा-दुल्हन के रूप में पेश किया जहां दोनों ने काफी मस्ती की और अपनी लाइफ से जुड़े राज को शेयर किया है...जिसे जानने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..
कुछ कुछ होता है..
भज्जी ने गीता के लिए अपना फेवरेट गाना..तुम पास आये..यूं मुस्कुराये...कुछ कुछ होता है...गाया।
धक-धक करने लगा
तो वहीं गीता ने दर्शकों की फरमाइश पर भज्जी के लिए अपनी फेवरेट अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का हिट सांग ...धक-धक करने लगा... पर डांस किया।
गीता ने खोले राज
गीता ने कहा कि भज्जी ने उन्हें काफी पटाने की कोशिश की और मैंने भी उन्हें काफी दिनों तक तंग किया तब जाकर हमारी बात बनीं।
क्रिकेट की एबीसीडी नहीं
भज्जी ने बताया कि गीता को क्रिकेट की एबीसीडी तक नहीं पता और उसकी शायद यही मासूमियत मुझे भा गई।
https://www.youtube.com/embed/oMqy5EBl8as?
दुल्हा-दुल्हन को मिला आशिर्वाद
नये नवेले जोड़े को झोलियां भर-भर के आशिर्वाद दिया गया और कहा गया कि भज्जी-गीता जल्दी से दो से तीन हो जायें तो भज्जी ने भी कहा कि कोशिश जारी है बाकी फल तो ऊपर वाला देगा।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, January 18, 2016, 11:53 [IST]
Other articles published on
Jan 18, 2016