Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Mysore Fashion Week 2017: जब रैंप पर उतरीं हरमनप्रीत कौर, कसम से महफिल चुरा बैठीं

मैसूर। लोगों की नजरें उस वक्त एकदम से ठहर गईं जिस वक्त मैसूर फैशन वीक-2017 के स्टेज पर कैटवॉक के लिए नीले रंग के पारंपरिक लहंगे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर स्टेज पर अवतरित हुई।

मोहक अंदाज में जिस वक्त हरमनप्रीत ने रैंप पर कैटवॉक किया तो हर किसी की ने अपने दिल पर हाथ रख लिया, लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैदान पर बॉलरों के छक्के छुड़ाने वाली हरमनप्रीत इसतरह से कैटवॉक भी कर सकती हैं।

 डिजाइनर अर्चना कोचर

डिजाइनर अर्चना कोचर

लोगों ने अपनी इस चहेती खिलाड़ी का ताली बजाकर स्वागत किया। आपको बता दें कि हरमनप्रीत ने शो में डिजाइनर अर्चना कोचर का डिजाइन हुआ लहंगा पहना था।

मैं पहली बार रैंप पर उतर रही थी

मैं पहली बार रैंप पर उतर रही थी

अपने कैट वॉक के अनुभव को मीडिया से शेयर करते हुए हरमनप्रीत ने कहा कि मैं पहली बार रैंप पर उतर रही थी और इसलिए, काफी घबराई हुई थी लेकिन मेरा पहला अनुभव काफी अच्छा रहा, मैं इसे कभी भी भूल नहीं सकती हूं।

खास बातें

खास बातें

  • मालूम हो कि हरमनप्रीत ने महिला विश्व कप 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर का तीसरा शतक लगाया था।
  • उन्होंने अब तक कुल 77 वनडे मैच खेले हैं।
  • पंजाब पुलिस में डीएसपी

    पंजाब पुलिस में डीएसपी

    • भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त हैं।
    • हरमनप्रीत को यह पद विश्वकप में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद सम्मान के तौर पर दिया गया है।
    • सहवाग की मुरीद हरमनप्रीत

      सहवाग की मुरीद हरमनप्रीत

      भारत मां का सीना गर्व से चौड़ा करने वाली क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर टीम इंडिया (मेल) के कैप्टन विराट कोहली की तरह काफी आक्रामक हैं। ये कहना हमारा नहीं बल्कि हरमनप्रीत की बहन हेमजीत कौर का है। जिन्होंने ये भी बताया कि हरमनप्रीत के, भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, फेवरेट प्लेयर हैं और इसी कारण वो भी सहवाग की तरह विस्फोटक बैटिंग करना पसंद करती हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+