देखें: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की तस्वीरें
मेलबर्न। आज भारत ने विश्वकप में दक्षिण अफ्रिका को हराकर इतिहास रच दिया है। आज भारत ने अफ्रिका को 130 रनों से हराकर यह साबित कर दिया कि अगर ठान लो तो कोई भी चीज मुश्किल नहीं है। आज के मैच के हीरो रहे शिखर धवन, जिन्होंने 137 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
भारत ने पहली बार विश्वकप में दक्षिण अफ्रिका को हराया
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-बी के अपने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 130 रनों से हरा दिया है । यह विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की पहली जीत है।
आज सुबह कैप्टन धोनी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा का विकेट जल्द ही गिर गया वो जीरो रन बनाकर रन आउट हो गये। धवन का भरपूर साथ दिया विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने जिनकी बदलौत भारत ने शानदार रन बनाये। भारत ने 7 विकेट पर 307 रन बनाये। जिसके जवाब में साउथ अफ्रिका की पूरी टीम 40.2 ओवरों में 177 रन पर धराशायी हो गई।
आईये आपको दिखाते हैं इस मैच की चुनिंदा तस्वीरें..

अश्विन ने तीन विकेट लिए
भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए जबकि मोहित शर्मा और मोहम्मद समी को दो-दो सफलता मिली। रवींद्र जडेजा ने भी एक विकेट प्राप्त किया।

50 ओवरों में सात विकेट पर 307 रन बनाए
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 307 रन बनाए। अपने करियर की सर्वोच्च पारी खेलने वाले धवन ने 146 गेंदों का सामना कर 16 चौके और दो छक्के लगाए।

125 रनों की साझेदारी
धवन ने अजिंक्य रहाणे (79) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 125 रनों की साझेदारी की।

मोर्कल ने दो विकेट लिए
द. अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने दो विकेट लिए जबकि डेल स्टेन, इमरान ताहिर और वेन पार्नेल ने एक-एक विकेट लिया। भारत के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

भारत की यह लगातार दूसरी जीत है
विश्व कप में मौजूदा चैम्पियन भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने बीते रविवार को अपने पहले पूल मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 76 रनों से हराया था। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को मात दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications