For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

22 साल बाद कप्तान कोहली ने रचा विराट इतिहास, देखें खुशी की तस्वीरें

नई दिल्ली। मंगलवार को टीम इंडिया ने वो किया जिसका इंतजार पूरा हिंदुस्तान पूरे 22 साल से कर रहा था। भारत ने अपने युवा कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका को उसी की सरजमीं पर हराकर इतिहास रच दिया। विराट कोहली की कप्तानी में भारत की यह पहली और विराट जीत है जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है।

जीत के हीरो रहे चेतेश्वर पुजारा, इंशात शर्मा और आर अश्विन जिनके घातक खेल के आगे श्रीलंका के धुरंधर कुछ नहीं कर पाये और भारत ने आसानी से मंगलवार के दिन लंका दहन कर डाला।

भारत ने मंगलवार के दिन लंका दहन कर डाला

आपको बता दें कि मेहमान टीम ने मेजबान टीम को 117 रनों से पराजित किया। इस मैच की पहली पारी में शतक ठोंकने वाले को चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया तो वहीं फिरकी के जादूगर आर अश्विन को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।

आईये आपको दिखाते हैं सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी की तस्वीरें...

भारत की विराट जीत

भारत की विराट जीत

भारत ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर हुए तीसरे व निर्णायक टेस्ट मैच के आखिरी दिन मंगलवार को श्रीलंका क्रिकेट टीम को 117 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

2011 के बाद पहली बार विदेश में जीत

2011 के बाद पहली बार विदेश में जीत

भारत ने 2011 के बाद पहली बार विदेश में कोई सीरीज जीती है। उसने अंतिम बार वेस्टइंडीज पर जीत हासिल की थी।

कप्तान कोहली की पहली जीत

कप्तान कोहली की पहली जीत

भारत के नए टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीती है।

पुजारा-ईशांत

पुजारा-ईशांत

मैच के बाद कोहली ने पुजारा और इस मैच में आठ विकेट लेने वाले ईशांतशर्मा की जमकर तारीफ की।

200 विकेट

200 विकेट

ईशांत ने इसके साथ टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे किए। वह यह मुकाम हासिल करने वाले भारत के आठवें गेंदबाज हैं।

रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी।मोदी ने कहा, "श्रीलंका के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीतने पर भारतीय टीम को बधाई। हमें टीम के दमदार प्रदर्शन पर गर्व है।"

सोनिया गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी

सोनिया गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी,सोनिया ने कहा, "22 वर्षो के बाद श्रीलंकी की धरती पर मिली टेस्ट सीरीज में जीत से पूरा देश गौरवान्वित है।"

बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

बीसीसीआई के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, भारतीय क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों की ओर से मैं भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका पर मिली सीरीज जीत की बधाई देता हूं। इस जीत के महत्व को इस बात से भी समझा जा सकता है कि भारतीय टीम पूरे 22 वर्षो के बाद श्रीलंका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीत सका है।

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, "श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। विराट कोहली को कप्तान के तौर पर पहली सीरीज जीतने की विशेष बधाई। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि गर्व करने लायक है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे आगे भी जीत के इस सिलसिले को जारी रखेंगे।"

<center><iframe width="100%" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/pyQJZUCX350" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+